ETV Bharat / state

टिहरी मेडिकल कॉलेज मामला, कल सीएम के साथ होगी बैठक, तैयारियों में जुटी संघर्ष समिति

सीएम धामी के साथ बैठक में 12 से 14 लोगों की टीम जाएगी. यह टीम तमाम मुद्दों पर सीएम धामी के साथ चर्चा करेगी.

TEHRI MEDICAL COLLEGE CASE
टिहरी मेडिकल कॉलेज मामला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : August 23, 2026 at 5:37 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

नई टिहरी: मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन अब सकारात्मक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है. 16 अगस्त से शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरने को 8 दिन पूरे हो चुके हैं. लंबे समय से आंदोलनरत मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति की मांग पर अब सरकार की ओर से पहल की गई है. समिति को मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है.

भाजपा जिलाध्यक्ष और टिहरी विधायक की ओर से भी समिति को मुख्यमंत्री के साथ होने वाली वार्ता की जानकारी दी गई है. इसके बाद संघर्ष समिति की बैठक हुई. जिसमें मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल तय किया गया. अब 24 अगस्त को संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज स्थापना की मांग को मजबूती से रखेगा.

टिहरी मेडिकल कॉलेज मामला (ETV Bharat)

आंदोलन की शुरुआत: नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग लंबे समय से उठती रही है. स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न वर्गों का कहना है कि टिहरी जैसे पर्वतीय जिले में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहद जरूरत है. इसी मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति का गठन किया. समिति के बैनर तले आंदोलन को व्यापक रूप देते हुए 31 जुलाई से नई टिहरी में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया.

44 संगठनों ने मिलकर बनाया संघर्ष का मंच: मेडिकल कॉलेज स्थापना की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में जिले के अलग-अलग सामाजिक, राजनीतिक और गैर-राजनीतिक संगठन शामिल हुए हैं. कुल 44 संगठनों के प्रतिनिधियों को मिलाकर संघर्ष समिति बनाई गई है. समिति का कहना है कि मेडिकल कॉलेज की मांग किसी एक व्यक्ति या संगठन की मांग नहीं है, बल्कि यह टिहरी जिले के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य भविष्य से जुड़ा विषय है.

8 दिन से जारी है अनिश्चितकालीन धरना: 16अगस्त से शुरू हुआ अनिश्चितकालीन धरना अब 8वें दिन में पहुंच चुका है. आंदोलन के दौरान समिति से जुड़े पदाधिकारियों और समर्थकों ने मेडिकल कॉलेज स्थापना की मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया.लगातार धरने के बावजूद जब सरकार की ओर से वार्ता को लेकर कोई स्पष्ट पहल नहीं हुई तो आंदोलनकारियों ने अपनी मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया.

अब सरकार की ओर से आई वार्ता की पहल: लगातार चल रहे आंदोलन के बीच अब सरकार की ओर से सकारात्मक पहल सामने आई है. मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति को मुख्यमंत्री के साथ वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया है. इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष और टिहरी विधायक की ओर से भी संघर्ष समिति को मुख्यमंत्री से होने वाली वार्ता के बारे में अवगत कराया गया.सरकार की इस पहल के बाद आंदोलनकारियों में भी उम्मीद जगी है कि लंबे समय से चली आ रही मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर अब कोई ठोस रास्ता निकल सकता है.

संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक: मुख्यमंत्री से वार्ता का निमंत्रण मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आंदोलन की आगे की रणनीति और मुख्यमंत्री के साथ होने वाली वार्ता को लेकर चर्चा की गई. बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री के सामने मेडिकल कॉलेज स्थापना की मांग को मजबूती से रखने के लिए संघर्ष समिति की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जाएगा.

मुख्यमंत्री से 24 अगस्त को होगी वार्ता: अब सभी की निगाहें 24 अगस्त को होने वाली मुख्यमंत्री के साथ वार्ता पर टिकी हैं. संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के सामने मेडिकल कॉलेज स्थापना की मांग, अब तक के आंदोलन और क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को रखेगा.

पढ़ें- टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग तेज, लोगों ने निकाली विशाल रैली, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

पढ़ें- टिहरी मेडिकल कॉलेज पर घमासान, विधायक ने किया बड़ा दावा, कैबिनेट बैठक में साफ होगी स्थिति

पढ़ें- टिहरी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर बैठक, 12 गांवों ने की जमीन देने की पेशकश