ETV Bharat / state

अपहरणकर्ता के चंगुल से भाग निकला किशोर, SIR फॉर्म सही कराने के नाम पर किया था अपहरण

पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने तीन आरोपी को किया गिरफ्तार (Photo Credit: ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 11, 2026 at 8:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बाराबंकी: यूपी के अमेठी जिले के तीन युवकों ने 10 लाख रुपये वसूलने के लिए अपने पड़ोस के एक किशोर का एसआईआर सही कराने के बहाने अपहरण कर लिया, फिर उसे बाराबंकी के एक कमरे में लाकर बंद कर दिया. इस बीच मौका पाकर किशोर उनके चंगुल से भाग निकला और स्थानीय लोगों से पूरी बात बताई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर तीनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, अमेठी के शिवरतनगंज थाने के पूरे बैसन मजरे जैतपुर निवासी राजेश कुमार पांडे के 13 वर्षीय पुत्र का उसके पड़ोस में रहने वाले युवक शिवम शुक्ला ने अपने दो साथियों नूरेन और फैजल के साथ मिलकर शनिवार अपहरण कर लिया. अपहरणकर्ता पीड़ित के घर पहुंचे और उन्होंने अपह्रत किशोर को पिता का एसआईआर फार्म सही कराने की बात कहकर अपने साथ ले गया. बाराबंकी के हैदरगढ़ कोतवाली में एक कमरे में लाकर बंद कर दिया.

रितेश कुमार सिंह ,एडिशनल एसपी बाराबंकी (Video Credit: ETV Bharat)

जब किशोर को अपने अपहरण होने का अंदेशा हुआ तब वह मौका देखकर बदमाशों के चंगुल से भाग निकला. उसके बाद उसने स्थानीय लोगों को पूरी बात बताई. सूचना पाते ही पुलिस ने काम्बिंग की और फिर तीनों बदमाशों को दबोच लिया.

एडिशनल एसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि अपह्रत किशोर के पिता राकेश कुमार दिल्ली में रहकर ऑटो मोबाइल का काम करते हैं. आरोपी शिवम शुक्ला उनके पड़ोस में रहता है. उसने 10 लाख रुपये वसूलने के लिए राकेश कुमार के पुत्र का अपहरण करने की योजना बनाई थी. इस योजना में अपने दो साथियों को भी शामिल किया था. जिनमें आरोपी नूरेन के खिलाफ पहले से एक मुकदमा दर्ज है. फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मां के सामने बहन की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, भाई को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, चौंकाने वाली है वजह

यह भी पढ़ें: बाराबंकी में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज; म्यूल अकाउंट और APK फाइल के जरिये ठगों ने हड़पे लाखों रुपये