ETV Bharat / state

कपड़े प्रेस कर रहे किशोर की करंट लगने से मौत, पीएम को लेकर हुआ हंगामा

किशोर के परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने की मांग की. जिसके बाद पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत करवाया.

HARIDWAR ELECTRIC SHOCK DEATH CASE
किशोर की करंट लगने से मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 26, 2026 at 8:37 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र स्थित रावली महदूद गांव में एक 17 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत हो गई. मृतक की पहचान प्रिंस पुत्र बिनारसी दास के रूप में हुई. करंट लगने के बाद परिजन उसे सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस के अनुसार, मामला बुधवार देर रात है. पुलिस को मेट्रो अस्पताल प्रबंधन द्वारा सूचना मिली कि एक किशोर को अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था लेकिन किशोर मृत अवस्था में है. सूचना मिलते ही सिडकुल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची. सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा भी पुलिस टीम के साथ मेट्रो अस्पताल पहुंचे. मृतक की पहचान प्रिंस पुत्र बिनारसी दास निवासी रावली महदूद, थाना सिडकुल के रूप में हुई.

परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि किशोर अपने घर में कपड़े प्रेस कर रहा था. इसी बीच उसे करंट लग गया. परिजन आनन फानन में उसे मेट्रो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने लगे. देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई.

सूचना मिलते ही भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने परिजनों की मांग का समर्थन करते हुए पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर अड़ गए. किसी तरह पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा.

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया गया. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. प्राथमिक जांच में करंट लगने से किशोर की मौत की बात सामने आई है. कोई शिकायत नहीं मिली है।फिर भी मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

पढ़ें- दो मौतों के बाद जागा सिस्टम! हल्द्वानी में सड़कों की खुदाई पर रोक, पहले मरम्मत फिर नया काम

पढ़ें- काशीपुर हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक-युवती की दर्दनाक मौत