ETV Bharat / state

टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में TEAM INDIA की ऐतिहासिक जीत; यूपी के हर शहर-गांव में जश्न

टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप के मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है.

टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की जीत.
टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की जीत. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 9, 2026 at 9:38 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

कानपुर/मेरठ/आगरा/फर्रुखाबाद/अमेठी : टी-20 क्रिकेट विश्व कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद यूपी के सभी शहरों से लेकर गांवों तक में जश्न का माहौल देखने को मिला. न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरते ही लोग सड़कों पर ढोल, नगाड़े लेकर आ गए और नाच गाकर खुशी मनाई. वहीं, अमेठी के एक चाट दुकानदार ने जीत की खुशी में अपने दुकान का सारा चाट मुफ्त खिला दिया. कानपुर में हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी, बीजेपी जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित और क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल भी लोगों के बीच पहुंचे.

टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की जीत.
टी-20 क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत की जीत. (Photo Credit : ETV Bharat)

उम्मीद थी 56 रनों से जीतेंगे : हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने चिर-परिचित मजाकिया और जोशीले अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दी. उन्होंने कहा कि भारत की आदत है जीतने की और ऊपर से भारतीयों की आदत है जिताने की. अन्नू अवस्थी ने कहा कि हम तो सोच रहे थे कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच है तो कम से कम 56 रनों से जीतेंगे, लेकिन जीत 96 रनों से हो गई. कानपुर के लिए जीत खास है कि क्योंकि परसों 10 तारीख को गंगा मेला है. अब हम दीपावली और गंगा मेला साथ मनाएंगे.

कानपुर में जश्न मनाते हास्य कलाकरा अन्नू अवस्थी व अन्य.
कानपुर में जश्न मनाते हास्य कलाकरा अन्नू अवस्थी व अन्य. (Photo Credit : ETV Bharat)



कानपुर के क्रिकेट प्रेमी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों का सपना पूरा हुआ है. हमने न्यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में धराशायी कर दिया है. टीम इंडिया के इस प्रदर्शन ने देश का मान पूरी दुनिया में बढ़ा है. जीत के लिए हम सब सुबह से ही शहर के विभिन्न हिस्सों में हवन-पूजन कर रहे थे.

मेरठ के बेगम पुल पर मना जीत का जश्न : टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हराया. जिसके बाद मेरठ के बेगमपुल पर सेंकड़ों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी एकत्र हुए. क्रिकेट प्रेमियों ने हाथों में तिरंगा लेकर जमकर जीत का जश्न मनाया. वहीं आतिशबाजी भी की गई.

आगरा में होली-दीपावली जैसा जश्न : टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर ताज नगरी आगरा में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी तिरंगा लेकर सड़कों पर निकले और ढोल नगाड़ों के बीच आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया. इसके पहले ही विश्व कप का फाइनल मुकाबला शहर में जगह-जगह लगी बड़ी स्क्रीनों देखा गया. साथ ही लोगों ने मल्टीप्लेक्स में मैच का आनंद लिया.

कानपुर में जश्न मनाते प्रशंसक.
कानपुर में जश्न मनाते प्रशंसक. (Photo Credit : ETV Bharat)
शहर में 200 से अधिक अपार्टमेंट और कॉलोनियों में सामूहिक मैच देखने के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी. दयालबाग, फतेहाबाद रोड, शमशाबाद रोड सहित अन्य कई इलाकों में स्थित फार्म हाउसों व कॉलोनियों में जीत के बाद देर रात तक जश्न मनाया गया. यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी विश्व कप फाइनल मुकाबला देखा और टीम इंडिया की जीत के जश्न में शामिल हुए.
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर जश्न. (Video Credit : ETV Bharat)

टीम इंडिया की शानदार जीत पर आगरा के ग्रामीण इलाकों में भी खूब जश्न मनाया गया. फतेहाबाद, बाह, शमशाबाद, खंदौली, फतेहपुर सीकरी, किरावली, अछनेरा, एत्मादपुर समेत अन्य कस्बों और गांवों में आसमानी रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच दीपावली जैसा माहौल देखने को मिला.

फर्रुखाबाद में चौराहों पर उमड़े लोग, भारत के जयकारे लगाकर किया खुशी का इजहार

फर्रुखाबाद में टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. मैच के दौरान शहर में बड़ी संख्या में प्रोजेक्टर, एलईडी स्क्रीन और मोबाइल फोन पर लुत्फ उठाया. साहबगंज चौराहे पर प्रोजेक्टर लगाकर मैच देखा गया. टीम इंडिया की जीत के बाद जबरदस्त जश्न मनाया गया. लोग सड़कों पर उतर आए और शहर के मुख्य चौराहों पर ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस किया, गुलाल उड़ाया और जमकर आतिशबाजी की.

इंडिया की जीत पर दुकानदार ने फ्री में चाट खिलाया: अमेठी जिले के गौरीगंज कस्बे में भी क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखने लायक रहा. यहां एक चाट दुकानदार ने टीम इंडिया की जीत पर अनोखा जश्न मनाते हुए अपनी दुकान पर लोगों को फ्री में चाट खिलाना शुरू कर दिया. दुकानदार ने अपनी दुकान के बाहर एक दिन पूर्व ही पोस्टर लगाकर यह ऐलान किया था कि भारतीय टीम की जीत की खुशी में चाट बिल्कुल मुफ्त खिलाई जाएगी. जैसे ही यह खबर कस्बे में फैली, बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी, स्थानीय लोग और राहगीर दुकान पर पहुंचने लगे और मुफ्त चाट का आनंद लेने लगे.

यह भी पढ़ें : IND vs NZ Final: भारत बना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया

यह भी पढ़ें : भारत की सिर तीसरी बार सजा टी20 वर्ल्ड कप का ताज, संजू-बुमराह को मिला खास अवॉर्ड