ETV Bharat / state

मैट्रिमोनियल एप पर दूल्हा के बदले मिला ठग, शादी और ट्रांसफर का झांसा देकर 6 लाख की ठगी

धमतरी में मैट्रिमोनियल एप के जरिए शिक्षिका के साथ ठगी का मामला सामने आया है.आरोपी ने शादी का झांसा देकर रकम ऐंठी है.

Teacher duped of lakhs via matrimonial app fraud
मैट्रिमोनियल एप पर दूल्हा के बदले मिला ठग (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 25, 2026 at 6:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग : दुर्ग जिले में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म के जरिए एक विधवा शिक्षिका से करीब 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है.आरोपी ने पहले शादी का झांसा दिया और फिर तबादला कराने का भरोसा दिलाकर रकम ऐंठ ली.मामले की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शिक्षिका के साथ हुई धोखाधड़ी

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पीड़िता 36 वर्षीय शिक्षिका है, जो धमधा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ है. अक्टूबर 2024 में उसके पति का निधन हो गया था. वह अपने दो बच्चों के साथ दुर्ग क्षेत्र में रह रही है.पति की मृत्यु के बाद उसने विवाह के लिए मैट्रिमोनियल एप पर प्रोफाइल बनाई थी.

मैट्रिमोनियल एप पर दूल्हा के बदले मिला ठग (ETV BHARAT CHHATTISHGARH)

शादी का प्रस्ताव देकर की ठगी

23 मई को उसकी पहचान रायपुर निवासी अर्जुन कसेर नामक व्यक्ति से हुई. आरोपी ने खुद को जल संसाधन विभाग में क्लर्क बताया और कहा कि उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है. बातचीत बढ़ने पर उसने महिला को शादी का प्रस्ताव दिया और भरोसा दिलाया कि दोनों जल्द विवाह कर साथ रहेंगे. बातचीत के दौरान आरोपी ने शिक्षिका के तबादले का मुद्दा उठाया और दावा किया कि वह उसका ट्रांसफर मनचाही जगह करा सकता है.आरोपी ने तबादला कराने के एवज में 7 लाख रुपये की मांग की.

अर्जुन की बातों में आकर शिक्षिका ने बैंक से 6 लाख रुपये का व्यक्तिगत ऋण लिया. 30 मई को उसने रायपुर के तेलीबांधा स्थित एक रेस्टोरेंट के पास आरोपी को 5.90 लाख रुपए नकद दे दिए. रकम लेने के बाद भी न तो तबादला हुआ और न ही शादी की बात आगे बढ़ी- सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी भिलाई नगर

पीड़िता को जब संदेह हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

देश पर जबरन थोपा गया आपातकाल, कांग्रेस ने सत्ता के अहंकार से की संविधान हत्या : विष्णुदेव साय

शिक्षक की कमी का विरोध, पालकों ने स्कूल में जड़ा ताला, एक शिक्षक पर 32 बच्चों का जिम्मा

ईटीवी भारत की खबर का बड़ा असर : अंतरराज्यीय सीमा पर अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, 700 ट्रॉली डंप रेत जब्त