ETV Bharat / state

तातापानी महोत्सव 2026: तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियां तेज, सीएम कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

गुरुवार को कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया.

Balrampur Collector
तातापानी महोत्सव 2026 (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 8, 2026 at 5:26 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बलरामपुर: प्रसिद्ध तातापानी महोत्सव के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां अपने स्तर पर जारी हैं. तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज खुद कलेक्टर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. कलेक्टर ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक कर महोत्सव के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर कई अहम दिशा निर्देश जारी किए.

तातापानी महोत्सव 2026

बलरामपुर में तातापानी महोत्सव का आयोजन हर साल किया जाता है. इस महोत्सव का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. इस आयोजन से छत्तीसगढ़िया संस्कृति का प्रचार प्रसार भी होता है. तातापानी महोत्वस हर साल मकर संक्रांति के मौके पर आयोजित किया जाता है. इस बार भी तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव को लेकर तैयारियां अपने अंतिम चरण में है.

महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य कैबिनेट मंत्री सांसद और विधायक शामिल होंगे. आयोजन में किसी तरह की कोई कमी नहीं हो इसके लिए जिला प्रशासन की टीम लगातार कार्यक्रम स्थल का दौरा कर रही है. आज भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और आयोजन स्थल का जायजा लिया.



मुख्यमंत्री सहित अन्य कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

बलरामपुर कलेक्टर ने इस तीन दिवसीय महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है. तातापानी महोत्सव के मंच से मुख्यमंत्री जनता को करोड़ों की सौगात देंगे. इन सौगातों में शिलान्यास और भूमिपूजन दोनों शामिल होंगे. इसके साथ ही सीएम शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से भी मुलाकात करेंगे. महोत्सव के दौरान सीएम सामूहिक विवाह में शामिल होने वाले जोड़ों को आशीर्वाद भी देंगे.


650 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस महोत्सव का आगाज करेंगे. टेंट और पंडाल बनाने का काम जारी है. कारीगर फाइनल टच देने में जुटे हैं. कलेक्टर ने कहा कि यहां पर 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी आयोजित होगा. इसके साथ ही सीएम जनता को 650 करोड़ की सौगात भी देंगे. कलेक्टर ने बताया कि महोत्सव में अलग अलग विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे. इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.


बॉलीवुड, छॉलीवुड और भोजपुरी कलाकार देंगे प्रस्तुति

बलरामपुर कलेक्टर ने इस पूरे आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन में, छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी कार्यक्रमों की संध्या प्रस्तुति होगी. दिन के समय हमारे स्कूली छात्र छात्राएं और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी. पहले दिन विधायक और छॉलीवुड कलाकार अनुज शर्मा प्रस्तुति देंगे.ूदुसरे दिन बॉलीवुड कलाकार आदित्य नारायण प्रस्तुति देंगे, जबकि अंतिम दिन रितेश पांडेय, खुशी कक्कर और डिंपल सिंह के द्वारा भोजपुरी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी.

बम से उड़ाने की धमकी के बाद कोर्ट परिसर में अलर्ट,छत्तीसगढ़ के अदालतों में सर्च अभियान

जिंदा रहेंगी मेरे बेटे की आंखें, पुत्र की मौत के बाद परिजनों ने किया नेत्रदान का फैसला

चौथी कक्षा की परीक्षा में पूछा गया, मोना के कुत्ते का नाम, ऑप्शन में राम नाम होने पर वीएचपी ने उठाए सवाल