ETV Bharat / state

तांत्रिक ने किशोरी को बनाया बंधक, इलाज के नाम पर रेप का प्रयास

जिन्न भगाने का नाम पर दो दिन तक तांत्रिक ने महिला के साथ मिलकर किशोरी का किया शोषण और दी धमकी

सांकेतिक तस्वीर.
सांकेतिक तस्वीर. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : January 1, 2026 at 6:21 PM IST

|

Updated : January 1, 2026 at 7:07 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

आगरा: जिले में अंधविश्वास का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. तांत्रिक ने किशोरी को गर्भवती है और उसके पेट में जिन्न का बच्चा होने का दावा परिजनों से किया. इसके बाद इलाज के बहाने तांत्रिक ने किशोरी बंधक बनाकर रेप करने की कोशिश की. किसी तरह किशोरी ने परिजनों को तांत्रिक की करतूत सूचना दी. जिसके बाद परिवार बेटी को अपने साथ ले गए और तांत्रिक के खिलाफ जगदीशपुरा थाना में मुकदमा दर्ज कराया है.

भूत-प्रेत का साया होने का दावाः फतेहपुर थाना क्षेत्र की महिला ने जगदीशपुरा थाना में शिकायत दी है. जिसमें लिखा है '16 दिसंबर को एक तांत्रिक संतोषी ऊर्फ भैरव बाबा गांव आया था. वहां पर ढोल नगाड़े बज रहे थे. मेरा परिवार खेतों पर काम करने जा रहे थे. रास्ते में सभी रुक गए. तांत्रिक ने मेरे ससुर को कुछ खाने के लिए दे दिया. जिसे खाते ही उनके सिर में दर्द होने लगा. इस तांत्रिक हमारे घर आया. उसने दावा किया कि घर में भूत-प्रेत का साया है. मैं और मेरा परिवार उसकी बातों में आ गया. इसके बाद अगले दिन 17 दिसंबर को फिर ढोल-नगाड़ों के साथ तांत्रिक गांव में 10-15 लोगों के साथ आया.'

पेट से जिन्न का बच्चा गायब करने का किया दावाः महिला ने बताया कि 'तांत्रिक ने दूसरे दिन घर आकर कहा कि 17 वर्षीय बेटी छह माह की गर्भवती है. उसके पेट में जो बच्चा है, वो जिन्न का है. जिस पर हमने डॉक्टर से जांच कराने की कही तो तांत्रिक ने किशोरी की जान का खतरा बताया. कहा कि मैं यूं ही सब ठीक कर दूंगा. इसके बाद बेटी के साथ 20 दिसंबर को तांत्रिक के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में अमरपुरा ट्रांसफर वाली गली आए. यहां पर तांत्रिक ने किशोरी के पेट से बच्चा गायब करने और जिन्न भगाने के नाम पर दो दिन अपने पास रखा. एक महिला को दाई के नाम पर बुलाया. जिसने जबरन बेटी के कपड़े उतरे. विरोध किया तो तांत्रिक और दाई महिला ने धमकाया. जब बेटी ने विरोध किया और चीख और चिल्लाई तो दाई ने कहा कि जिन्न भगाया जा रहा है. आरोपी तांत्रिक ने बेटी के कपड़े उतारने और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का वीडियो भी बनाया है.

विरोध करने पर पिलाया नशीला पानीः महिला ने बताया कि बेटी को धमकाया. बेटी ने उसकी बात नहीं मानी तो आरोपी ने उसे नशीला पानी पिलाया था, जिससे बेटी बेहोश रही. बेटी ने मौका मिलने पर आरोपी के मोबाइल से कॉल किया. बेटी से मिलने आए तो तांत्रिक की करतूत उजागर हुई. 31 दिसंबर 2025 को पीड़ित परिवार ने जगदीशपुरा थाना में आरोपी तांत्रिक और उसके साथियों के खिलाफ तहरीर दी. एडीसीपी आदित्य कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर जगदीशपुरा थाना पुलिस ने संतोषी ऊर्फ भैरव बाबा सहित तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें- मेरठ में श्मशान घाट पर जलती चिता से छेड़छाड़, दो को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, तांत्रिक क्रिया की आशंका

Last Updated : January 1, 2026 at 7:07 PM IST