ETV Bharat / state

राजस्थान–पंजाब सीमा पर पकड़ा टैंकर: 322 पेटी अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

टैंकर के डीजल और पेट्रोल के खांचे निकाल कर उस जगह में शराब की पेटियां भर दी गई.

Accused in police custody
पुलिस गिरफ्त में आरोपी (ETV Bharat Sriganganagar)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 8, 2026 at 3:29 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

श्रीगंगानगर: राजस्थान–पंजाब सीमा पर स्थित पतली चेक पोस्ट पर पुलिस और आरएसटी टीम ने देर रात एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए शराब तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का खुलासा किया है. डीजल टैंकर की आड़ में की जा रही इस तस्करी में पुलिस ने एक ट्रक टैंकर से कुल 322 पेटी अवैध शराब बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है.

पुलिस के अनुसार, जब्त किया गया टैंकर कागजों में भारत पेट्रोलियम का डीजल टैंकर बताया गया था, जिसे पंजाब से गुजरात की ओर ले जाया जा रहा था. नियमित नाकाबंदी के दौरान टैंकर की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर सादुलशहर पुलिस और बीकानेर आरएसटी टीम ने उसे रोककर गहन तलाशी ली. तलाशी के दौरान डीजल के बजाय टैंकर के भीतर भारी मात्रा में शराब भरी हुई मिली. थानाधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि शराब से भरा एक डीजल टैंकर पंजाब से निकलकर राजस्थान के रास्ते गुजरात की ओर जा रहा है. इस सूचना के आधार पर आईजी और एसपी के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया. आरएसटी अधिकारी संदीप पूनिया के सुपरविजन में गठित टीम ने सादुलशहर पुलिस के साथ समन्वय कर देर रात नाकाबंदी की और तस्करी का भंडाफोड़ किया.

डीजल टैंकर की आड़ में शराब तस्करी (ETV Bharat Sriganganagar)

पढ़ें: आबकारी विभाग की कार्रवाई: दिवाली पर गुजरात जा रही 53 लाख की अवैध शराब पकड़ी

जांच में सामने आया कि तस्करों ने टैंकर के अंदर से डीजल और पेट्रोल के खांचे निकाल दिए थे, जिससे बाहर से वह पूरी तरह डीजल टैंकर जैसा दिखाई दे रहा था. इसी तकनीक का इस्तेमाल कर वे पुलिस को गुमराह कर रहे थे. पुलिस ने मौके से 252 पेटी व्हिस्की और 70 पेटी बीयर कैन बरामद की है. इस मामले में टैंकर चालक सुरेश को गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप किन-किन स्थानों पर सप्लाई की जानी थी और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.