ETV Bharat / state

शिमला में टैंकर और कार के बीच भीषण टक्कर में दो पुलिस जवानों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

शिमला के टालैंड क्षेत्र में कार और टैंकर के बीच भीषण टक्कर में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई.

Shimal Car Accident
शिमला में सड़क हादसे में 2 पुलिस जवानों की मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : August 17, 2026 at 11:00 AM IST

|

Updated : August 17, 2026 at 11:58 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है. शिमला में टालैंड-खलीनी सड़क पर कार और टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में कार सवार दो पुलिस जवानों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

टैंकर और कार की टक्कर में 2 पुलिस जवान की मौत

शिमला पुलिस के अनुसार, रविवार, 16 अगस्त की रात को हादसा कार नंबर HP- 52A-2767 और टैंकर नंबर HP- 92A-9229 के बीच हुआ. दोनों पुलिसकर्मी अल्टो कार में सवार होकर टालैंड की ओर से खलीनी की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के नजदीक उनकी कार सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गई. हादसे में एचएचसी प्रवीण मेहता और कॉन्स्टेबल हेमंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में दोनों को आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना के कारण सड़क पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा.

Shimal Car Accident
टैंकर और कार की भिड़ंत में हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण मेहता और कॉन्स्टेबल हेमंत कुमार की मौत (ETV Bharat)

जांच में जुटी पुलिस

एसपी गौरव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया है कि, "सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. किस वजह से हादसा हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है. फिलहाल, पुलिस की टीम आगामी तफ्तीश में जुटी है."

पुलिस लाइन कैथू में थे तैनात

मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण मेहता और कॉन्स्टेबल हेमंत कुमार के रूप में हुई है. दोनों अल्टो कार में सवार थे. दुर्घटना की सूचना मिलते ही शिमला पुलिस थाने की टीम फौरन मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. दोनों पुलिस लाइन कैंथू में तैनात थे.

Shimal Car Accident
शिमला टैंकर और कार की जोरदार भिड़ंत (ETV Bharat)

जयराम ठाकुर ने जताया दुख

शिमला सड़क हादसे में पुलिस जवानों की मौत पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, "शिमला के टालैंड-खलीनी रोड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस लाइन कैथू में तैनात हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण मेहता जी एवं कांस्टेबल हेमंत कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है."

ये भी पढ़ें: चालक के उतरते ही युवक ने स्टार्ट कर दी पिकअप, खाई में गिरी गाड़ी, एक की मौत, एक घायल

ये भी पढ़ें: फोरलेन पर ट्रक और टैंपो से टकराई कार का सड़क पर बिखर गया पुर्जा-पुर्जा, 1 की मौत 4 घायल

Last Updated : August 17, 2026 at 11:58 AM IST