ETV Bharat / state

T20 वर्ल्ड कप 2026: ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, धमतरी के गंगरेल ग्रीन रिसॉर्ट के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मौके से 17 लाख का सामान और सट्टा पर्ची जब्त की. एसपी ने सट्टेबाजी करने वालों को सख्त चेतावनी दी है.

T20 WORLD CUP 2026
धमतरी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 24, 2026 at 5:27 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

धमतरी: पुलिस की सायबर टीम ने सटोरिए को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए सटोरिए पर आरोप है कि वो T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों पर सट्टा लगवाने का काम कर रहा था. दरअसल, पुलिस को मुखबिर के जरिए ये खबर मिली थी कि एक शख्स रुद्री थाना क्षेत्र के गंगरेल ग्रीन रिसॉर्ट में क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा लगवा रहा है. पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर दबिश दी और आरोपी धरदबोचा. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 17 लाख का सामान बरामद किया है. इस कार्रवाई से ऑनलाइन सट्टा खिलाने और खेलने वालों में हड़कंप मच गया है.

बताया जा रहा है कि ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप का 44वां मैच सोमवार को जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया. आरोपी ने इसी मैच में हार जीत का दांव लगवा रहा था. पुलिस ने समय रहते मौके पर रेड किया और आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया. पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है.

धमतरी (ETV Bharat)

धमतरी पुलिस द्वारा अवैध सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी: शैलेंद्र पांडेय, एएसपी, धमतरी

सट्टेबाज गिरफ्तार, 17 लाख का सामान जब्त

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि धमतरी एसपी के निर्देश पर पुलिस द्वारा जिले में जुआ, अवैध शराब एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर सतत कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में थाना रुद्री को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मरादेव गंगरेल स्थित ग्रीन रिसॉर्ट के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है. जिसकी सूचना पर तत्काल रूद्री पुलिस और सायबर की टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी अपने मोबाइल फोन के माध्यम से यूजर आईडी बनाकर WI cricket team और Zimbabwe cricket team के मध्य चल रहे क्रिकेट मैच में ऑनलाइन ऐप के जरिए रुपए-पैसों का हार-जीत का दांव लगवाते हुए सट्टा जुआ खिलाते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया.

T20 WORLD CUP 2026
धमतरी (ETV Bharat)

रुद्री पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना रुद्री में अपराध की धारा 7 छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया. आरोपी से कई महंगे मोबाइल फोन और एक लग्जरी गाड़ी जब्त की गई है. इन सबकी कीमत 17 लाख के करीब है. पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम भविष्य गंगवानी, पिता दीपक गंगवानी, उम्र 19 वर्ष, निवासी होटल नानक शाह, सिहावा रोड जालमपुर वार्ड, धमतरी है.

धमतरी में गंगरेल डूब प्रभावित किसान फिर धरने पर बैठे, हाई कोर्ट के फैसले की अवहेलना का लगाया आरोप

नालंदा परिसर का धमतरी में विरोध, कलेक्ट्रेट और एसडीएम दफ्तर पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

धमतरी में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का विरोध प्रदर्शन, गांधी मैदान में राहुल गांधी का पुतला जलाया