सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी का कोडरमा में स्वागत, सेल्फी लेकर लोग हुए गौरवान्वित
प्रदेश भ्रमण के क्रम में सैयद मुश्ता क अली T20 ट्रॉफी को कोडरमा लाया गया.

Published : January 8, 2026 at 5:17 PM IST
कोडरमा: झारखंड टीम के बीसीसीआई के घरेलू सत्र एलीट T20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतने के बाद खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर है. झारखंड के विजेता बनने के बाद राज्य के अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और क्रिकेट के प्रति रुचि विकसित करने के मद्देनजर ट्राफी को राज्य के सभी जिलों का भ्रमण कराया जा रहा है.
इसी क्रम में आज गुरुवार को सैयद मुश्ताक अली T20 ट्रॉफी को जेएससीए के पदाधिकारी कोडरमा लेकर पहुंचे. जहां जिमखाना क्लब में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर ट्रॉफी का स्वागत किया गया. ट्रॉफी को देखने के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे.
इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक वानिकी के डीएफओ मोहित बंसल, डीडीसी रवि जैन समेत अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे. कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जेएससीए के पदाधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारी का स्वागत भी किया गया. सभी लोगों ने ट्रॉफी के साथ तस्वीर खींचाते हुए गौरवान्वित करने वाले पल की अनुभूति की.


इस मौके पर डीएफओ मोहित बंसल ने कहा कि यह ट्रॉफी राज्य के सभी लोगों को गौरवान्वित महसूस कर रहा है और इसे देखकर यहां के खिलाड़ी भी उत्साहित हो रहे हैं. वहीं कोडरमा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह ने कहा कि राज्य के अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए ट्रॉफी को राज्य के सभी जिलों का भ्रमण कराया जा रहा है. इसे देखकर खिलाड़ी बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करें.

इसे भी पढ़ें- गढ़वा में सेलिब्रेटी की तरह हुआ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का स्वागत, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों में उत्साह
इसे भी पढ़ें- सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पहुंची हजारीबाग, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह, सड़क पर झूमते नजर आए खिलाड़ी
इसे भी पढ़ें- सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी का देवघर में स्वागत, डीसी ने कहा- अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए जमीन किए जाएंगे चिन्हित

