कोरबा में मिले स्वाइन फ्लू के मरीज, दो युवकों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट
छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की दस्तक हुई है. रायपुर दुर्ग के बाद अब कोरबा में स्वाइन फ्लू के मरीज मिले हैं. राजकुमार शाह की रिपोर्ट

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : August 27, 2026 at 6:31 PM IST
कोरबा : रायपुर और दुर्ग के बाद अब कोरबा में भी स्वाइन फ्लू (एच1एन1) संक्रमण की पुष्टि हुई है. शहर के निजी अस्पताल एनकेएच में उपचार करा रहे दो मरीजों की जांच रिपोर्ट मंगलवार रात पॉजिटिव आई है. दोनों मरीज वायरल फीवर से पीड़ित थे. लंबे समय तक उनकी सेहत में सुधार नहीं होने के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था. स्वाइन फ्लू की आशंका होने पर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
स्वास्थ्य विभाग में बढ़ाई निगरानी
कोरबा जिले में पॉजिटिव मिले मरीजों में एक सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र का युवक है. जबकि दूसरा दीपका का निवासी बताया गया है. स्वाइन फ्लू की जांच में दोनों के संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में निगरानी बढ़ा दी है. खासकर वायरल फीवर के मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षणों की पहचान करने और जरूरत पड़ने पर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं. निजी अस्पताल से सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों को अलर्ट किया है. विभाग ने डॉक्टरों से कहा है कि वायरल फीवर के साथ स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण वाले मरीजों की पहचान कर आवश्यक जांच कराई जाए. पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन में रखकर उपचार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.
सामान्य फ्लू जैसे होते हैं लक्षण
जिले के सीएमएचओ डॉ एसएन केसरी में बताया कि स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं, लेकिन जब चार-पांच दिन में बुखार ठीक नहीं होता तब स्टेज 3 के मरीजों को गाइडलाइन के अनुसार दवा दी जाती है.
स्वाइन फ्लू किन पुष्टि होने पर ही स्टेज 3 के मरीजों को दवा दी जाती है.जांच की सुविधा जिले में मौजूद है. सरकारी और निजी दोनों स्थानों पर जांच की सुविधा है. फिलहाल जिले में दो मरीज है. इसके अलावा 2 मरीज रायपुर में हैं. एक एम्स और एक एक राधा कृष्ण अस्पताल में है. उनकी हालत खतरे से बाहर है- डॉ एसएन केसरी, सीएमएचओ
सीएमएचओ ने कहा कि बुखार से पीडि़त लोगों को लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करने चाहिए मास्क लगाकर उन्हें आइसोलेशन में रहना चाहिए.जिला स्तर पर पूरी तैयारी है.
कोरबा जिले में उपलब्ध है जांच की सुविधा
जिले में जांच की सुविधाओं को लेकर पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है. पहले संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए रायपुर या अन्य शहरों के मेडिकल कॉलेज भेजे जाते थे. वर्तमान में जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वायरल होने मौजूद हैं, निजी अस्पतालों में भी जांच की जा सकती है.
जगन्नाथ भगवान को बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र, प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना
छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 2 दिनों के बाद बदलेगा मौसम, इन जिलों में शुरू होगी झमाझम बारिश

