रायपुर में स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में निकली भर्ती, 31 स्कूलों के लिए कुल 151 पद, जानिए डिटेल
रायपुर जिलों के आत्मानंद स्कूलों के लिए व्याख्याता से लेकर भृत्य, चौकीदार तक के लिए संविदा भर्ती होगी. आवेदन की अंतिम तारीख 20 मार्च है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 21, 2026 at 1:50 PM IST
रायपुर: जिले के 31 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों में भर्ती निकली है. कुल 151 संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी. इसके लिए आवेदन 20 फरवरी 2026 से 20 मार्च 2026 दोपहर 12 बजे तक गूगल फॉर्म के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.
उपलब्ध पद
- व्याख्याता (Lecturer) – हिन्दी, गणित, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, जीवविज्ञान, वाणिज्य, भौतिकी, रसायन
- प्रधान पाठक (Primary Head Teacher)
- शिक्षक (Teacher) – अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, गणित, विज्ञान
- कम्प्यूटर शिक्षक
- व्यायाम शिक्षक (Physical Education Teacher)
- सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला
- ग्रंथपाल (Librarian)
- सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3)
- भृत्य (Peon)
- चौकीदार (Watchman)
आवेदन की तारीख
आवेदन शुरू: 20 फरवरी 2026
अंतिम तिथि: 20 मार्च 2026 दोपहर 12:00 बजे तक
न्यूनतम योग्यता
व्याख्याता पदों के लिए संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि (द्वितीय श्रेणी) और बी.एड अनिवार्य है. वहीं शिक्षक पदों के लिए स्नातक उपाधि (न्यूनतम 45%) और डी.एड/बी.एड/डी.एल.एड अनिवार्य, साथ ही TET उत्तीर्ण होना जरूरी है. इसके अलावा कम्प्यूटर शिक्षक के लिए कम्प्यूटर साइंस/आईटी/कम्प्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक योग्यता मांगी कई है. ग्रंथपाल के लिए स्नातक और बी.लिब और सहायक ग्रेड-3 के लिए हायर सेकेंडरी और कम्प्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही भृत्य एवं चौकीदार के लिए न्यूनतम आठवीं उत्तीर्ण होना जरूरी है.
मानदेय जानिए
- व्याख्याता: ₹38,100
- शिक्षक: ₹35,400
- सहायक शिक्षक: ₹25,300
- ग्रंथपाल: ₹25,300
- सहायक ग्रेड-3: ₹22,400
- भृत्य/चौकीदार: ₹15,600/-
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन केवल ऑनलाइन गूगल फॉर्म के माध्यम से किया जा सकेगा: https://forms.gle/nHLLo6ERcgfAosmh9
विस्तृत विज्ञापन और पदवार जानकारी जिले की वेबसाइट पर https://raipur.gov.in/ पर उपलब्ध है-

