एमसीबी के केल्हारी में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने की न्यायिक जांच की मांग
जिस जगह से युवक की लाश मिली, उससे थोड़ी दूरी पर पुलिस की गाड़ी मिली है, जिसे केल्हारी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : March 3, 2026 at 8:06 PM IST
एमसीबी: केल्हारी क्षेत्र में मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ सीमा पर बहने वाली बरने नदी के पास युवक की संदिग्ध लाश मिली है. युवक का शव मिलने के बाद से इलाके के लोगों में गुस्सा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक सोनू चक्रधारी सुबह ट्रैक्टर लेकर बरने नदी गया. परिजनों का कहना है कि परिवार का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बन रहा है. मकान में इस्तेमाल होने वाले बालू को लेने के लिए मृतक नदी पर गया था. जब वो वापस नहीं लौटा तब पता चला कि उसकी लाश नदी किनारे पड़ी है.
नदी किनारे मिली युवक की लाश
ग्रामीणों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि ''जिस जगह पर नदी है, वो इलाका मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का बार्डर एरिया है. एमपी पुलिस की पिटाई की वजह से ग्रामीण की मौत हुई है'', हालाकि ग्रामीणों के इस आरोपी की पुष्टि का कोई भी प्रमाण किसी के पास नहीं है. युवक की मौत की खबर मिलते स्थानीय कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक गुलाब कमरो भी मौके पर पहुंच गए. मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अफसरों से पूर्व विधायक ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाना चाहिए.
घटनास्थल से दूर पुलिस की गाड़ी मिली
घटना के बाद एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है. मध्य प्रदेश के जैतपुर थाना क्षेत्र की दरशीला पुलिस चौकी की एक गाड़ी बरने नदी के पास मिली है. बाद में छत्तीसगढ़ की केल्हारी पुलिस ने उस गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर थाने लाया है. एमपी पुलिस की गाड़ी वहां कैसे पहुंची इस बात का खुलासा अबतक नहीं हो पाया है. स्थानीय लोगों और परिजनों ने युवक की मौत की न्यायिक जांच की मांग की है. युवक की मौत के विरोध में हंगामा होते देख पुलिस ने मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती भी कर दी.
पुलिस वालों ने भईया को कई डंडे मारे और उनके हाथ से गाड़ी की चाबी छीन ली. गाड़ी जब्त करने और फंसाने की धमकी दी. कहा कि 25 हजार तो छोड़ देंगे. तभी गांव के सरपंच वहां आ गए. बोले कहां ले जा रहे गांव के आदमी और ट्रैक्टर को. जिसपर पुलिस के एक जवान ने बेलचा से मेरे भईया पर वार दिया. तोड़ी दूर जाने के बाद वो बेहोश होकर गिर पड़े: मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी
ग्रामीणों ने जो भी शिकायत है उसकी जांच की जाएगी. अगर कोई दोषा होगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा: रत्ना सिंह, एसपी
अवैध खनन के चलते इलाका संवेदनशील
बरने नदी का यह सीमावर्ती इलाका लंबे समय से रेत उत्खनन को लेकर संवेदनशील माना जाता रहा है. मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा होने के कारण अधिकार क्षेत्र को लेकर अक्सर भ्रम की स्थिति बनती है. ग्रामीणों का आरोप है कि इसी स्थिति का फायदा उठाकर अवैध उत्खनन का खेल चलता रहता है. घटना की जांच के लिए एसपी रत्ना शुक्ला भी मौके पर पहुंचीं. एसपी ने पुलिस को एक एक पहलुओं को गंभीरता से जांचने के आदेश दिए. पुलिस ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच शुरू की जाएगी.
एमसीबी को मिली 127 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
एमसीबी में धान घोटाला ! कठौतिया उपार्जन केंद्र में स्टॉक में भारी कमी, राइस मिल संचालक ने की शिकायत
एमसीबी के घटई में अवैध रेत उत्खनन, ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, रेत खदान बंद

