ETV Bharat / state

दिल्ली के मंडोली जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, परिजनों ने वार्डन पर लगाए आरोप

फिलहाल शव को शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.

जेल में कैदी की संदिग्ध मौत
जेल में कैदी की संदिग्ध मौत (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 1, 2026 at 4:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित मंडोली जेल नंबर-11 में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान मोहम्मद आजाद उर्फ राखाल (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है. उसे थाना कृष्णा नगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था.

परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल के वार्डन आशीष धामा ने आजाद समेत अन्य कैदियों के साथ मारपीट की थी. उन्होंने दावा किया कि जेल में हर महीने 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी और रकम नहीं देने पर कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई की जाती थी. 24 तारीख को इस संबंध में पुलिस को सूचना भी दी गई थी. आरोप लगाया गया कि पिटाई के चलते आजाद की तबीयत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई. मृतक की मां और अन्य परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया है. घटना के विरोध में परिवार और स्थानीय लोगों ने कुछ दिन पहले मंडोली जेल के बाहर प्रदर्शन भी किया था.

परिजनों ने लगाया आरोप (ETV Bharat)

घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेजा गया है. डीसीपी आशीष मिश्रा ने बताया की मंडोली जेल में आजाद नाम का कैदी बेहोशी हालत में मिला. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के रणहोला के MCD स्कूल के गार्ड रूम में लगी आग, वॉचमैन की दर्दनाक मौत

सेल्फी लेने के चक्कर में चेन्नई के समुद्र तट पर डूबीं महाराष्ट्र की IT इंजीनियर, एक छात्र अब भी लापता