ETV Bharat / state

बिहार में PHED कर्मी की हत्या, शव लेने पहुंची दूसरी पत्नी तो सभी हो गए हैरान

दरभंगा में एक PHED कर्मी की हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद दो पत्नियों के बीच अंतिम संस्कार को लेकर विवाद छिड़ गया.

PHED worker murdered in Bihar
बिहार में PHED कर्मी की हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 7, 2026 at 5:58 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

दरभंगा: बिहार के दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के टावर चौक के पास एक पीएचईडी विभाग के कर्मी पवन प्रसाद का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. दो अलग-अलग धर्म की पत्नी होने के कारण शव लेने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है.

दरभंगा में एक PHED कर्मी की हत्या: जानकारी के अनुसार पवन प्रसाद रात के समय पार्ट-टाइम ई-रिक्शा चलाते थे. रोज की तरह मंगलवार को भी खाना खाकर घर से निकले थे, लेकिन अहले सुबह उनका शव सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में मिला. शव देखने से प्रतीत होता है कि उनकी हत्या चाकू से गोदकर की गई है.

पुलिस को हत्या का शक (ETV Bharat)

दूसरी पत्नी को देख सभी हैरान: मौके पर एक मुस्लिम समुदाय की महिला पहुंची और दावा किया कि वह मृतक की दूसरी पत्नी है. उसके इस दावे से परिजन सकते में हैं. उसने कहा कि सवेरे जब पवन प्रसाद के नंबर पर फोन किया तो लहेरियासराय थाना की पुलिस ने उनका फोन उठाते हुए कहा कि इनकी मौत हो गई है. शव को डीएमसीएच भेज दिया गया है. वहीं उन्होंने दावा किया कि पवन प्रसाद से उसकी दूसरी शादी 2017 में काली मंदिर में हुई थी.

"घटना के बारे में कुछ नहीं पता है. सुबह 8 बजे दो बार फोन किए तो कोई नहीं उठाया. फिर तीसरी बार करने पर लहेरियासराय से किसी ने फोन उठाया और मौत की सूचना दी. मुझे यकीन नहीं हुआ और मैंने फोन कट कर दिया. फिर दोबारा कॉल किया तो कहा कि गोली मारा गया है, फिर कहा गया कि चाकू घोंपा गया है. मैं उनकी दूसरी पत्नी हूं, पहली पत्नी कहां है मुझे नहीं पता. मुझे एक बेटा है."- रूमी खातून ,मृतक की दूसरी पत्नी

PHED worker murdered in Bihar
दरभंगा में एक PHED कर्मी की हत्या (ETV Bharat)

दिल्ली में रहती है पहली पत्नी: जानकारी के अनुसार मृतक की पहली पत्नी और बच्चे दिल्ली में रहते हैं. शव लेने पहुंचे मृतक के बेटे के दोस्त राहुल कुमार ने बताया कि बुधवार सवेरे गाड़ी के ऑनर से कुछ विवाद हुआ था. फिर जानकारी मिली की इनका शव मिला है. वहीं एक महिला के द्वारा पत्नी होने के दावा करने पर कहा कि इनको तो हमलोग जानते भी नहीं है. ये तो मुस्लिम धर्म से ये कैसे इनके पत्नी हो सकती हैं.

"किसी बात को लेकर गाड़ी के ऑनर से विवाद हुआ था. फिर पता चला कि उनकी हत्या कर दी गई है. मृतक की पत्नी को मैं जानता हूं. आंटी को मैं जानता हूं. इनको मैं नहीं जानता हूं."- राहुल कुमार ,मृतक के बेटे के दोस्त

पुलिस को हत्या का शक: एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ई-रिक्शा के पास खून से लथपथ एक शव पड़ा है. शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत और तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

PHED worker murdered in Bihar
एसडीपीओ राजीव कुमार (ETV Bharat)

"सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला विवाद के बाद हत्या का प्रतीत होता है. हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है."- राजीव कुमार, SDPO सदर

ये भी पढ़ें

बक्सर में 35 साल पुराने जमीन विवाद में अंधाधुंध फायरिंग, 1 की गोली मारकर हत्या, 6 घायल

पिता ने डेढ़ साल के बेटे को पानी में डुबोकर मार डाला, पत्नी की शादी से था नाराज

रंजिश या अफेयर? इंग्लिश टीचर से बैंक लुटेरा बना अमन शुक्ला हत्याकांड का VIDEO