ETV Bharat / state

रायपुर में नीट छात्र की संदिग्ध मौत, छत पर मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

NEET की तैयारी कर रहे छात्र की रायपुर में लाश मिली है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Raipur Crime News
रायपुर में नीट छात्र की संदिग्ध मौत (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 22, 2026 at 4:21 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक नीट छात्र की संदिग्ध हालात में लाश मिली है.मृतक छात्र रायगढ़ का रहने वाला है और वह रायपुर के अवधपुरी में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. छात्र की लाश दो मंजिला इमारत के छत पर मिली है. घटना का खुलासा होने के बाद पूरे भांठागांव अवधपुरी में हड़कंप मच गया है.

दो मंजिला इमारत की छत पर मिला शव

जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र भांठागांव के अवधपुरी क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था. वह मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था. युवक के गला जीआई तार से बंधा हुआ था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस खुदकुशी और हत्या दोनों एंगल से इस केस की जांच कर रही है.

रायगढ़ का रहने वाला था मृतक

मृतक की पहचान पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो रायगढ़ जिले का निवासी था. वह राजधानी रायपुर में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रहा था. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा.फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.

पुलिस के अनुसार पहली नजर में यह केस जान देने से जुड़ा हुआ लग रहा है. पुलिस का कहना है कि परिस्थितियां संदिग्ध है इसलिए हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस मकान मालिक और पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है.

डांस के दौरान धक्का मारने पर मर्डर, धमतरी में खौफनाक वारदात, 7 आरोपी गिरफ्तार

जमीन विवाद में सूरजपुर में मारपीट, जिला अस्पताल में पीड़ित का चल रहा इलाज