ETV Bharat / state

बीकानेर में संदिग्ध बांग्लादेशी महिला डिटेन, पूछताछ के बाद सखी सेंटर भेजा

महिला तुलसी धारणिया स्कूल के पास स्थित एक डेरे में रह रही थी.

Suspicious Bangladeshi woman detained
संदिग्ध बांग्लादेशी महिला डिटेन (Source - JNVC Police station)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 28, 2026 at 6:05 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बीकानेर: सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के बीच एक संदिग्ध बांग्लादेशी महिला को हिरासत में लिया गया है. CID की सूचना पर जयनारायण व्यास कॉलोनी (जेएनवीसी) थाना पुलिस ने अशोक नगर से 27 वर्षीय महिला को पकड़ा. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला करीब 8 महीने से भारत में रह रही थी. फिलहाल पुलिस उसके दस्तावेजों, भारत में प्रवेश और बीकानेर में उसके संपर्कों की जांच कर रही है. पूछताछ के बाद महिला को सखी सेंटर भेजा गया है. महिला तुलसी धारणिया स्कूल के पास स्थित एक डेरे में रह रही थी.

पुलिस ने की पुष्टि: जेएनवीसी थानाधिकारी देवेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार हिरासत में ली गई महिला की पहचान 27 वर्षीय नीला, पत्नी सैफुमुल्ला, निवासी जोरशेर, पोस्ट ऑफिस सालदांगा, बांग्लादेश के रूप में हुई है. एजेंसियों को महिला की पहचान, भारत में उसके रहने और उसके पास मौजूद दस्तावेजों को लेकर संदेह था. सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया और उसके दस्तावेजों की जांच शुरू की.

पढ़ें: आबूरोड में अवैध रूप से रह रहीं तीन बांग्लादेशी महिलाएं डिटेन, भारतीय दस्तावेज भी बरामद

8 महीने से भारत में रहने की जानकारी: प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला करीब 8 महीने से भारत में रह रही थी. अब सुरक्षा और जांच एजेंसियां उसके भारत में प्रवेश से जुड़ी जानकारी जुटा रही हैं. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह भारत में किस रास्ते या माध्यम से दाखिल हुई और बीकानेर पहुंचने के बाद किन लोगों के संपर्क में रही. महिला को जेएनवीसी थाने लाकर पूछताछ की गई. इसके बाद उसे सखी सेंटर भेज दिया गया है.

पढ़ें: बांग्लादेशी घुसपैठिया पकड़ा, अजमेर में खानाबदोश की तरह गुजार रहा था जिंदगी

सीमा क्षेत्र के कारण सुरक्षा एजेंसियां सतर्क: बीकानेर पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक स्थित महत्वपूर्ण जिला है. ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां यहां संदिग्ध गतिविधियों और बाहरी लोगों की आवाजाही को लेकर लगातार सतर्क रहती हैं. संदिग्ध महिला के पकड़े जाने के बाद भी एजेंसियां उसके संपर्कों और बीकानेर में रहने की परिस्थितियों को लेकर जानकारी जुटा रही हैं. महिला की पहचान, भारत में प्रवेश और उसके संपर्कों से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी.