ETV Bharat / state

भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों के सहारे नेपाल में घुसने की कोशिश

भारत नेपाल सीमा पर बलरामपुर में संदिग्ध को एसएसबी ने गिरफ्तार किया है. फर्जी दस्तावेजों के सहारे नेपाल में घुसने की कोशिश कर रहा था.

Suspect arrested
भारत नेपाल सीमा पर संदिग्ध गिरफ्तार. (फोटो सोर्स - पुलिस मीडिया सेल)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : March 4, 2026 at 7:45 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बलरामपुर: बलरामपुर जिले के भारत-नेपाल सीमा के कोयलाबास बॉर्डर पर शास्त्र सीमा बल एसएसबी ने फर्जी दस्तावेज के सहारे नेपाल जाने का प्रयास कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां संदिग्ध को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही है, ताकि मामले की गहराई तक जांच की जा सके.

बताया जा रहा है कि त्योहारों के दृष्टिगत अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए भारत नेपाल सीमा के कोयलाबास बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एसएसबी 9 वीं वाहिनी के जवानों द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति जो अपना नाम सुंदर के सी जिला गुलमी नेपाल राष्ट का नागरिक बता रहा था. उसे रोका गया और उसकी जांच की गई, तो उसके पास से कई दस्तावेज फर्जी पाए गए.

पुलिस क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर जितेंद्र कुमार ने बताया कि एसएसबी 9 वीं बटालियन के उपनिरीक्षक की तहरीर पर जरवा कोतवाली में बी एन एस की धाराओं सहित रिप्रजेंटेशन आफ पीपल एक्ट की धारा 31 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर संदिग्ध को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए न्यायालय में पेश कर रिमांड में लेने की कोशिश की जा रही है.

उन्होंने बताया कि रिमांड मिलने पर मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

उल्लेखनीय है कि होली सहित अन्य त्योहारों के साथ साथ 5 मार्च को नेपाल में होने जा रहे आम चुनाव को देखते हुए भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है और आने जाने वालों की गहराई से जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें - श्रावस्ती में महिला किसान नेता आंचल मिश्रा का जला हुआ शव मिला, 14 दिन से लापता थीं