ETV Bharat / state

सरगुजा में धान खरीदी का अपडेट, अब तक सिर्फ 40 प्रतिशत खरीदी, उठाव 9 प्रतिशत, मौसम खराब होने से धान सड़ने का डर

सहकारी बैंक के अधिकारी शासन से जल्द धान उठाव करने की अपील कर रहे हैं.

PADDY PURCHASE
धान खरीदी (ETV Bharat Chhattisgarh)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 2, 2026 at 9:31 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा: उत्तर छत्तीसगढ़ में सरगुजा संभाग के पांच जिलों में 15 नवंबर से धान खरीदी जारी है. पांच जिलों में धान खरीदी का लक्ष्य 1 करोड़ 37 लाख 43 हजार 40 क्विंटल रखा गया है. 30 दिसम्बर तक 48 लाख 38 हजार 69.80 क्विंटल धान की खरीदी हुई है. जिला सहकारी बैंक के चीफ मार्केटिंग सुपरवाइजर बीकेपी सिंह ने ये जानकारी दी है.

सिर्फ 9 प्रतिशत धान उठाव

चीफ मार्केटिंग सुपरवाइजर ने बताया कि सहकारी समिति केंद्रों में अब तक 40 फीसदी धान खरीदी हो पाई है. धान का उठाव महज 8.91% हुआ है जबकि पिछले वर्ष दिसंबर तक 37 फीसदी धान का उठाव हो चुका था.

सरगुजा में धान खरीदी का आंकड़ा (ETV Bharat Chhattisgarh)

सरकार से धान उठाव में तेजी लाने की अपील

धान उठाव की धीमी प्रक्रिया को लेकर चिंता जताते हुए जिला सहकारी बैंक के चीफ मार्केटिंग सुपरवाइजर बीकेपी सिंह ने कहा कि मीडिया के माध्यम से शासन से यह अनुरोध है कि धान का उठाव करें क्योंकि मौसम अगर विपरीत हो गया तो बहुत भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. काफी बड़ी मात्रा में धान सड़ जाएगा.

खरीदी केंद्रों में जाम की स्थिति

चीफ मार्केटिंग सुपरवाइजर ने आगे कहा कि समितियों में धान का उठाव नहीं होने के कारण जाम की स्थिति निर्मित हो गई है. दरिमा, बतरा के समितियों में जगह का अभाव है. ऐसे में धान का उठाव नहीं होने से किसान अपना धान बेचने के लिए परेशान होंगे. उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक धान खरीदी का लक्ष्य है.

Surguja paddy purchase
खरीदी केंद्रों से धान का धीमा उठाव (ETV Bharat Chhattisgarh)

बहरहाल प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हुई. लगभग डेढ़ महीने बीतने के बाद भी सरगुजा में अब तक सिर्फ 40 प्रतिशत ही धान खरीदी हो सकी है. अब सिर्फ बचे हुए एक महीने में 60 प्रतिशत धान की खरीदी की जानी है. बैंक के अधिकारी भी शासन से निवेदन कर रहे हैं कि धान खरीदी में तेजी लाने के लिए उठाव तेज किया जाए ताकि तय समय पर किसानों का पूरा धान खरीदा जा सके. धान खरीदी केंद्रों में जो स्टॉक है वह इतना ज्यादा है कि समिति में अब धान रखने की बिल्कुल जगह नहीं है. जो गोदाम है वह पूरा फुल हो चुका है. ऐसे में शासन को खरीदी का समय आगे बढ़ाना होगा तभी सभी किसान धान बेच सकेंगे.

Surguja paddy purchase
सरगुजा में धान खरीदी (ETV Bharat Chhattisgarh)
भूपेश कवासी के नार्को टेस्ट की मांग पर कांग्रेस ने प्रवक्ता को हटाया, झीरम हमले पर अपनों को कटघरे में खड़ा करना पड़ा भारी
नए साल की पार्टी के लिए पोल्ट्री फार्म से मुर्गा मुर्गी की चोरी
साल के पहले दिन छत्तीसगढ़ को तोहफा, 146 करोड़ की लगात से बनने वाले भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन