ETV Bharat / state

सरगुजा में कुत्ते के काटे हुए बकरे का मांस गांव वालों ने खाया, रेबीज के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दी राहत

स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर साफ किया कि अगर बकरे में रेबीज होता, तो उसमें लक्षण जरूर दिखते, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था.

Surguja Goat Meat News
सरगुजा में कुत्ते के काटे हुए बकरे का मांस गांव वालों ने खाया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 31, 2025 at 8:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा: जिले के अंबिकापुर से लगे सरगंवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब यह जानकारी सामने आई कि जिस बकरे का मटन गांव वालों ने खाया था, उसे कुछ महीने पहले एक कुत्ते ने काटा था. इसके बाद गांव में रेबीज फैलने का डर पैदा हो गया. हालांकि इस मामले में अब स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर पूरी स्थिति साफ कर दी है. जानिए पूरी रिपोर्ट

रेबीज के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दी राहत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

400 लोगों ने खाया था बकरे का मांस: दरअसल, गांव में हर तीन साल में होने वाली निकाली पूजा का आयोजन 28 दिसंबर को किया गया था. इस पूजा में परंपरा के अनुसार बकरे की बलि दी जाती है. इस बार पूजा में 12 से 15 बकरे काटे गए थे और उनका मांस करीब 400 ग्रामीणों में बांटा गया था. परंपरा के अनुसार यह मांस सिर्फ पुरुषों और बच्चों ने ही खाया.

रेबीज की अफवाह से गांव में मचा डर: भोज के बाद किसी ने बताया कि बलि दिए गए बकरों में से एक को पागल कुत्ते ने काटा था. यह सुनते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग रेबीज संक्रमण को लेकर डर गए.

Surguja Goat Meat News
सभी ग्रामीणों से सवाल पूछे गए और स्वास्थ्य जांच की गई. (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

स्वास्थ्य विभाग ने किया गांव में कैंप: ग्रामीणों की चिंता को देखते हुए सरपंच और उप सरपंच ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया. सभी ग्रामीणों से सवाल पूछे गए और स्वास्थ्य जांच की गई.

4 महीने पुरानी थी घटना: महामारी नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया जिस बकरे को कुत्ते ने काटा था, वह घटना 4 महीने पुरानी थी. अगर बकरे में रेबीज होता, तो उसमें लक्षण जरूर दिखते, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था. रेबीज वायरस हवा में आते ही कुछ मिनटों में निष्क्रिय हो जाता है.

बकरे का मांस अच्छी तरह पकाकर खाया गया, और इतना तापमान रेबीज वायरस को खत्म कर देता है.- डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, नोडल अधिकारी

Surguja Goat Meat News
स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर साफ किया कि अगर बकरे में रेबीज होता, तो उसमें लक्षण जरूर दिखते (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

किन लोगों को वैक्सीन की सलाह: डॉक्टरों ने बताया कि जिन लोगों ने बकरे को काटते समय हाथ में जख्म होने या आंखों के संपर्क की आशंका जताई, उन्हें सावधानी के तौर पर रेबीज वैक्सीन लगाने की सलाह दी गई है.

बकरे को कुत्ते ने 4 महीने पहले काटा था, उस समय बकरे का इलाज और इंजेक्शन भी कराया गया था. बकरा पूरी तरह स्वस्थ था. गांव वाले कल तक डरे हुए थे, लेकिन अब राहत महसूस कर रहे हैं.- बकरे के मालिक मांगू राम

ग्रामीणों ने ली राहत की सांस: स्वास्थ्य विभाग की जांच के बाद यह साफ हो गया कि गांव में रेबीज का कोई खतरा नहीं है. करीब 400 ग्रामीण अब निश्चिंत हैं और गांव में हालात सामान्य हैं.

सब्जी बेचकर बेटियों को बनाया नेशनल और इंटरनेशल खिलाड़ी, बास्केटबॉल खिलाड़ियों का गढ़ बना सरगुजा
पागल कुत्ते ने जिस बकरे को काटा, उसका मीट सामूहिक भोज में बंटा, 400 लोगों के जीवन पर संकट
Yearender 2025 : पढ़ाई से लेकर खेल तक सरगुजा के होनहारों का दबदबा, यूपीएससी और सीजीपीएससी में भी छात्र चयनित