ETV Bharat / state

जूस निकालने और पेपर बांटने से लेकर नेशनल तक का सफर, सरगुजा के खिलाड़ी का जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन

INSPIRING STORY: हाथों में संघर्ष के छाले लेकर बास्केटबॉल नेशनल खेलने निकला अंबिकापुर का विक्की भगत, देश दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

Chhattisgarh junior basketball
सरगुजा के खिलाड़ी का जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 21, 2026 at 6:00 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा: अंबिकापुर के एक गरीब आदिवासी परिवार के लड़के विक्की भगत का चयन प्रदेश की जूनियर बालक बास्केटबॉल टीम में हुआ है. विक्की भगत ने संघर्ष के बावजूद प्रतिभा को पीछे नहीं होने दिया. सुबह पेपर बेचने और पिता के काम में हाथ बंटाने के साथ ही वह पढ़ाई और खेल को ना सिर्फ समय देते हैं बल्कि पूरा फोकस भी बनाते हैं. जानिए उनकी संघर्ष और सफलता की कहानी-

जूस निकालने और पेपर बांटने से लेकर नेशनल तक का सफर (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

पेपर बांटकर खेल में दिखा रहे दम

विक्की भगत के पिता मनोज भगत अंबिकापुर में सडक किनारे फल बेचकर जीवन यापन करते हैं. घर की जरूरतों के लिए विक्की पहले सुबह पेपर बांटते हैं और फिर आकर पिता के फल की दुकान में मदद करते हैं. इसके बाद निकल पड़ते हैं बास्केटबॉल कोर्ट में मेहनत करने. इसी मेहनत के चलते अब वे छत्तीसगढ़ की टीम में जगह बनाकर नेशनल तक पहुंचे हैं.

mbikapur inspiring story
हाथों में संघर्ष के छाले लेकर बास्केटबाल नेशनल खेलने निकला विक्की भगत (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

हाथों में छाले लेकिन पढ़ाई में भी आगे

संघर्ष के बीच विक्की भगत ने हाल ही में 10वीं बोर्ड परीक्षा दी जिसमें वे 72 प्रतिशत अंक के साथ पास हुए हैं. इस बच्चे का संघर्ष इसके हाथों में दिखता है, फल का जूस निकालते निकलते इसके हाथों में छाले पड़ जाते हैं लेकिन इसके कदम नहीं रुकते.

मेरे साथ दुकान में भी रहता है, अख़बार भी बांटता है फिर ग्राउंड भी जाता है, बहुत अच्छा लग रहा है की बेटा तरक्की कर रहा है-मनोज भगत, पिता

Vicky Bhagat selection
विक्की भगत ने संघर्ष के बावजूद प्रतिभा को पीछे नहीं होने दिया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कोच भी कर रहे मदद

राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि विक्की पिछले कई वर्षों से गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में नियमित अभ्यास कर रहा है. वह बेहद मेहनती और संघर्षशील खिलाड़ी है. आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाले विक्की सुबह बास्केटबॉल अभ्यास करने के बाद अपने पिता के साथ ठेले पर फल बेचने में सहयोग करता है. इसके साथ ही वह अपनी पढ़ाई भी जारी रखे हुए है और शाम को फिर अभ्यास के लिए ग्राउंड पहुंचता है. हम भी जितना हो सके मदद करने की कोशिश करते हैं.

पहले ये दूसरे गेम खेलता था लेकिन वो गेम ओलंपिक में मान्यता नहीं रखते इसके बाद बास्केटबॉल में आया और मेहनत की और आज सफल हुआ है. हम भी कोचिंग के अलावा भी मदद करने की कोशिश करते हैं. संघर्षशील बच्चों को आगे बढ़ता देख अच्छा लगता है- राजेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कोच बास्केटबॉल

Ambikapur inspiring story
संघर्षशील बच्चों को आगे बढ़ता देख अच्छा लगता है- राजेश प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कोच बास्केटबॉल (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

पुडुचेरी में होगी प्रतियोगिता

विक्की पुडुचेरी में आयोजित होने वाली 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह प्रतियोगिता 22 मई से 29 मई 2026 तक आयोजित होगी.

Chhattisgarh junior basketball
सरगुजा के खिलाड़ी का जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता में चयन (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
खेल जगत में चमक रहे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु और नेटबॉल टीम से मिले उप मुख्यमंत्री अरुण साव
आंगनबाड़ी वर्कर की बेटी का कमाल, छत्तीसगढ़ से लगातार इंडिया के लिए खेलने वाली पहली खिलाड़ी, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज
सरगुजा की बेटी रिंकी सिंह की सफलता, इंडिया टार्गेट बॉल टीम में हुआ चयन, नेपाल में होगी प्रतियोगिता