सूरजपुर में शोरूम मैनेजर चोरी के आरोप में गिरफ्तार, गल्ले से 3 लाख किए पार
शोरूम संचालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कार्यालय की आलमारी तोड़कर तीन लाख रुपये की चोरी की गई है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 25, 2026 at 12:21 PM IST
सूरजपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है. यहां एक टूव्हीलर शोरूम के मैनेजर पर लाखों की चोरी का आरोप लगा है. जिसकी शिकायत सूरजपुर पुलिस में की गई.
शोरूम मैनेजर ने पार किए 3 लाख रुपये
मामला मेन रोड स्थित टीवीएस शोरूम से जुड़ा है. शोरूम संचालक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. संचालक ने बताया कि उसके शोरूम की अलमारी तोड़कर तीन लाख रुपये की चोरी की गई है. इस शिकायत पर सूरजपुर पुलिस ने जांच शुरू की. शुरुआती जांच में सूरजपुर पुलिस का शक शोरूम में काम करने वाले मैनेजर तुषार भारती पर गया. क्योंकि संचालक ने पुलिस को बताया था कि अलमारी में रखे 3 लाख की जानकारी मैनेजर को थी. जिसके बाद पुलिस ने मैनेजर से पूछताछ की.
सुनियोजित तरीके से चोरी की प्लानिंग
जांच के दौरान पुलिस ने शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले. शुरुआती जांच में ही संदेह शोरूम में काम करने वाले मैनेजर तुषार भारती पर गया. पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया. चोरी की रकम आरोपी ने अपनी स्कूटी की डिक्की में छिपाकर रख दी थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से चोरी की रकम बरामद कर ली. साथ ही आलमारी खोलने में इस्तेमाल किए गए औजार भी जब्त किए है.
संजीव कुमार गुप्ता का शोरूम है. शुक्रवार को दिनभर की बिक्री की राशि 3 लाख रुपये उन्होंने अपने दराज में रखी थी. इसकी जानकारी मैनेजर तुषार भारती को थी. मैनेजर ने प्लानिंग के तहत रात को दुकान बंद होने के बाद ऊपर से छत के दरवाजे को कुंडी नहीं लगाई. बाद में जाकर 3 लाख की चोरी की. सीसीटीवी जांच के बाद आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया गया. राशि बरामद कर ली गई है -बर्नार्ड कुजुर, सीएसपी सूरजपुर
आरोपी मैनेजर गिरफ्तार
सूरजपुर सीएसपी ने बताया कि सीसीटीवी जांच के बाद आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर किया गया. राशि बरामद कर ली गई है .पुलिस का कहना है कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

