ETV Bharat / state

सूरजपुर पुलिस पायलट गाड़ी ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, CCTV वीडियो आया सामने

सूरजपुर में पुलिस पायलटिंग वाहन से सड़क हादसे का मामला सामने आया है. हालांकि वाहन निजी था. इसमें एक युवक भी घायल हो गया.

POLICE PILOT VEHICLE ACCIDENT
सूरजपुर में पुलिस पायलटिंग वाहन से सड़क हादसे का मामला सामने आया (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 1, 2026 at 9:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: जिले के केनापारा क्षेत्र के पास एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है. पुलिस पायलटिंग में लगी एक वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी. हादसे में युवक घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उसका इलाज जारी है.

सूरजपुर पुलिस पायलट गाड़ी ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

पुलिस ड्यूटी में लगी थी गाड़ी

बताया जा रहा है कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई, वह निजी वाहन है लेकिन उसे पुलिस ड्यूटी के लिए पायलटिंग में लगाया गया था. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी टक्कर की घटना कैद बताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

संबंधित वाहन निजी है, जिसे पुलिस पायलटिंग के लिए लगाया गया था. अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.- अभिषेक पैकरा, SDOP

घायल युवक का इलाज जारी

घटना को 24 घंटे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है. इसे लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है. फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है और परिजन प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाए हुए हैं. अब देखना होगा कि शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है.

बदमाशों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप पर मचाया उत्पात, सूरजपुर पुलिस कर रही तलाश
कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को मिली बोनस राशि, सीएम साय ने वर्चुअली दिया होली गिफ्ट
DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप, RTE कोटा छात्रों से करा रहीं मजदूरी, TC काटने की धमकी