ETV Bharat / state

सूरजपुर में सड़क पर बर्थडे मनाने का मामला, 6 युवकों पर केस दर्ज, पुलिस की जांच जारी

सूरजपुर में 16 फरवरी को कुछ युवकों ने सड़क पर बर्थडे मनाया. इस केस में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Surajpur Ambikapur Banaras Highway Route
सूरजपुर अंबिकापुर बनारस हाईवे मार्ग (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 19, 2026 at 9:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले सूरजपुर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी लगातार देखने को मिल रही है. ताजा मामला सूरजपुर के लटोरी थाना चौकी क्षेत्र का है. यहां कुछ युवाओं ने अंबिकापुर बनारस मार्ग पर बर्थडे मनाया. आरोपियों ने इस दौरान केक काटे और पटाखे फोड़े. यह पूरी घटना 16 फरवरी 2026 की है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस केस की जांच में जुट गई है.

अंबिकापुर बनारस हाईवे मार्ग पर पार्टी

पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने जिस स्थान पर जश्न मनाया, वह अंबिकापुर–बनारस मार्ग है. यह मार्ग रात के समय भी व्यस्त रहता है और यहां से लगातार छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है. ऐसे में युवकों द्वारा सड़क के बीचो बीच केक काटना, पटाखे फोड़ना और जश्न मनाना आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया. स्थिति यह रही कि एंबुलेंस सहित कई आवश्यक सेवाओं के वाहन भी कुछ समय तक प्रभावित रहे.

सूरजपुर में कानून का उल्लंघन (ETV BHARAT)

6 युवकों के खिलाफ केस दर्ज

इस पार्टी की वजह से वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ा. इस दौरान पटाखों की आवाज और सड़क पर खड़े वाहनों की लंबी कतार ने यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बाधित कर दिया. इस केस के खुलासे के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार आधा दर्जन युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है.

संबंधित युवकों की पहचान और पतासाजी के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से जुटी हुई है- अभिषेक पैकरा, एसडीओपी

सूरजपुर एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि संबंधित युवकों की पहचान के लिए टीम का भी गठन कर लिया गया है. सड़क पर इस तरह का आयोजन कर यातायात बाधित करना कानूनन अपराध है. इस केस में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

रायपुर में CSMCL आबकारी डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार, EOW-ACB का एक्शन, 28 फरवरी तक रहेंगे पुलिस रिमांड में

छत्तीसगढ़ ऊर्जा क्षेत्र में रचेगा नया इतिहास, 3.4 लाख करोड़ का निवेश और 32,100 मेगावाट की नई परियोजनाओं का रोडमैप

दुर्ग में म्यूल अकाउंट से अवैध ट्रांजेक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन सट्टा से तार जुड़ने की आशंका