ETV Bharat / state

जेल पहुंचे कलेक्टर और एसपी, बंदियों से की विशेष अपील, ऑपरेशन निश्चय की हुई शुरुआत

सूरजपुर में कलेक्टर और एसपी ने ऑपरेशन निश्चय के तहत बंदियों से संवाद किया है. पढ़िए ये पूरी रिपोर्ट

Operation Nischay in Surajpur
सूरजपुर में ऑपरेशन निश्चय (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 20, 2026 at 8:54 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: जिले में कलेक्टर और एसपी ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अहम कदम उठाया है. शुक्रवार को सूरजपुर के कलेक्टर एस. जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर जिला जेल पहुंचे. यहां उन्होंने जेल में बंद कैदियों के साथ संवाद किया. इसके जरिए जिला प्रशासन ने एक सकारात्मक पहल की शुरुआत की है.

सूरजपुर में ऑपरेशन निश्चय की शुरुआत

सूरजपुर जेल में ऑपरेशन निश्चय की शुरुआत की गई है. इस कार्यक्रम का उद्देश्य 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के युवा बंदियों के पुनर्वास की पहल करना है, ताकि वे दोबारा अपराध की ओर न लौटें. कैदी कौशल विकास के माध्यम से मुख्यधारा में शामिल हो सकें और सुखी जीवन जी सके.

सूरजपुर कलेक्टर की बंदियों से अपील

सूरजपुर के एसपी और कलेक्टर ने बंदियों को सकारात्मक सोच अपनाने, स्वयं में बदलाव लाने और रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक लौटने के लिए प्रेरित किया. कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कहा कि जेल की चारदीवारी को केवल सजा का स्थान न मानकर, इसे एक सुधार गृह के रूप में विकसित करना चाहिए. यहां रहते हुए अच्छे कार्य सीखें, गलत आदतों से दूरी बनाएं और बाहर निकलने पर नई शुरुआत करें.कैदियों और बंदियों से उन्होंने सकारात्मक बदलाव के लिए योग, ध्यान और काउंसलिंग सत्रों का लाभ उठाने की अपील की.

ऑपरेशन निश्चय कार्यक्रम शिक्षा, कौशल विकास, संस्कार और स्वास्थ्य पर केंद्रित एक व्यापक सुधारात्मक पहल है. आप अतीत की गलतियों को यहीं छोड़ दें और बाहर निकलकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें. इसके साथ ही समाज और युवा पीढ़ी को भी अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित करें- प्रशांत कुमार ठाकुर , एसएसपी, सूरजपुर

जिला जेल अधीक्षक अक्षय तिवारी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक जेल छत्तीसगढ़ हिमांशु गुप्ता के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है. इसके तहत बंदियों को अपराध से दूर रहने, कानून का पालन करने और समाज के उपयोगी नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई की आने वाले दिनों में इस पहल का असर दिखाई देगा.

अजीत जोगी के पैतृक गांव का अनोखा मामला, नेशनल हाईवे के बीच हैंडपंप, पानी भरने के लिए जोखिम में जान

एनएच जाम करके आतिशबाजी करने वालों पर कार्रवाई, बर्थ डे मनाकर यातायात बाधित करने का है मामला