ETV Bharat / state

सूरजपुर में BMS के नए राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र पांडे, कहा- मजदूरों की समस्या राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे

BMS के नए राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र पांडे ने सूरजपुर में प्रेसवार्ता की. मजदूरों की हितों की रक्षा का संकल्प लिया.

BMS Surendra Pandey
सूरजपुर में BMS के नए राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र पांडे (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 11, 2026 at 8:57 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: जिले में भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के नव नियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री सुरेन्द्र पांडे की प्रेसवार्ता आयोजित की गई. इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला. कोयलांचल क्षेत्र से पहली बार किसी श्रमिक नेता को बीएमएस का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया.

सुरेंद्र पांडे ने कहा, मजदूरों की समस्या राष्ट्रीय स्तर पर उठाएंगे (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कोयलांचल क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण

सुरेन्द्र पांडे ने कहा कि यह नियुक्ति सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे कोयलांचल क्षेत्र के मजदूरों के लिए गर्व की बात है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अपनी नई जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे.

मजदूरों के हितों की रक्षा का संकल्प

उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है, जो हमेशा मजदूरों के अधिकारों के लिए संघर्ष करता आया है. बीएमएस संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों के श्रमिकों की आवाज मजबूती से उठाता है.

कोयला श्रमिकों से लेकर अन्य उद्योगों तक फोकस

सुरेन्द्र पांडे ने कहा कि कोयला खदानों में काम करने वाले मजदूरों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा. साथ ही अन्य उद्योगों और क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के मुद्दों को भी प्रभावी तरीके से सामने रखा जाएगा. उन्होंने मजदूरों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार की स्थिरता और बेहतर कार्य परिस्थितियों को प्राथमिकता देने की बात कही.

सरकार के साथ समन्वय पर जोर

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के साथ तालमेल बनाकर श्रमिक हितों के लिए सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे. राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में मिली जिम्मेदारी को वे पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता से निभाएंगे.

कोयले से भरी ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत दो घायल, सूरजपुर में मातम
कपड़ा सुखाने का विवाद और सूरजपुर में महिलाओं से मारपीट, पुलिस जांच तेज
फेयरवेल पार्टी और वाहनों पर छात्रों का स्टंट, सूरजपुर पुलिस ने लिया तगड़ा एक्शन