ETV Bharat / state

होली से पहले एक्शन, सूरजपुर में नशीली टैबलेट बेच रहा था तहसील का चपरासी, 600 से ज्यादा टैबलेट के साथ गिरफ्तार

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर तहसील का चपरासी अभिषेक साहू नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार हुआ है. होली त्यौहार से पहले आबकारी विभाग ने कार्रवाई की.

Intoxicant tablets seized
होली से पहले एक्शन, सूरजपुर में नशीली टैबलेट बेच रहा था तहसील का चपरासी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 2, 2026 at 5:58 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: जिले के बिश्रामपुर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. नशीली टैबलेट बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 600 से ज्यादा नशीली टैबलेट बरामद की गई है.

ग्राहक को सप्लाई करने जा रहा था

गिरफ्तार युवक का नाम अभिषेक साहू है. वह बिश्रामपुर तहसीलदार कार्यालय में चपरासी के पद पर काम करता बताया जा रहा है. आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नशीली टैबलेट की बड़ी खेप लेकर ग्राहक को सप्लाई करने जा रहा है.

बिश्रामपुर तहसील का चपरासी अभिषेक साहू नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

608 नशीली टैबलेट बरामद

सूचना मिलते ही टीम ने बिश्रामपुर के तिलसिवा ग्राउंड में घेराबंदी कर कार्रवाई की. तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 608 नशीली टैबलेट बरामद की गईं. शुरुआती जांच में पता चला कि वह इन गोलियों को बेचने की तैयारी में था.

मामला दर्ज, जेल भेजा गया

आबकारी विभाग ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लिया. पूछताछ के बाद उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

त्योहारों पर विशेष निगरानी

सरगुजा रेंज के आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि होली जैसे त्योहारों के दौरान नशे की खपत बढ़ जाती है. इसे देखते हुए विभाग लगातार अभियान चला रहा है. उन्होंने कहा कि अवैध नशा कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

आबकारी विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.

सूरजपुर पुलिस पायलट गाड़ी ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, CCTV वीडियो आया सामने
बदमाशों के हौसले बुलंद, पेट्रोल पंप पर मचाया उत्पात, सूरजपुर पुलिस कर रही तलाश
अतिक्रमण ने रोका सुंदरगंज गांव का विकास, कब्जा हटाने गई टीम पर हुआ था हमला, फिर से एक्शन की ग्रामीणों ने लगाई गुहार