ETV Bharat / state

गुड़िया रेप केस से जुड़े सूरज कस्टोडियल डेथ मामले में बड़ी खबर, पंजाब-हरियाणा HC ने IG जैदी को दी बड़ी राहत

सूरज कस्टोडियल डेथ केस में नया मोड़ आया है. सीबीआई कोर्ट ने मामले में पूर्व आईजी जहूर जैदी समेत अन्य कर्मियों को सजा सुनाई थी.

गुड़िया रेप केस से जुड़े सूरज मर्डर केस में बड़ी खबर
गुड़िया रेप केस से जुड़े सूरज मर्डर केस में बड़ी खबर (FILE PHOTO)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 23, 2025 at 5:42 PM IST

|

Updated : December 23, 2025 at 6:31 PM IST

7 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: सूरज कस्टोडियल डेथ केस में एक बार फिर नया मोड़ आया है. मामले के दोषी पूर्व आईजी जहूर हैदर जैदी को आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. चंडीगढ़ की सीबीआई कोर्ट की ओर से जैदी को सुनाई गई उम्रकैद की सजा को हाईकोर्ट ने निलंबित कर दिया है.

चंडीगढ़ सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में पूर्व आईजी आईपीएस जहूर हैदर जैदी समेत आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी. वहीं, गवाहों के बयान और सबूतों के अभाव में नामजद तत्कालीन एसपी डीडब्ल्यू नेगी को बरी कर दिया गया था. सभी दोषियों को इसी साल 27 जनवरी को सजा सुनाई गई थी. दोषियों में जैदी के अलावा तत्कालीन डीएसपी मनोज जोशी, पुलिस सब इंस्पेक्टर राजिंद्र सिंह, एएसआई दीप चंद शर्मा, मानक मुख्य आरक्षी मोहन लाल और सूरत सिंह, मुख्य आरक्षी रफी मोहम्मद और कांस्टेबल रंजीत सटेटा शामिल हैं.

आठ साल पहले का मामला

जुलाई 2017 में ऊपरी शिमला के कोटखाई के हलाइला इलाके के दांदी जंगल में एक स्कूल छात्रा की लाश मिली. ये छात्रा 4 जुलाई को स्कूल से घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन घर नहीं पहुंची. परिजनों ने तलाश शुरू की तो छह जुलाई को उसका निर्वस्त्र शरीर दांदी के जंगल में मिला. इस जघन्य घटना पर जनता का गुस्सा फूटा. तत्कालीन सरकार ने आईजी रैंक के अफसर जहूर जैदी की अगुवाई में एसआईटी गठित की. एसआईटी ने जांच शुरू की और कुछ लोगों को पकड़ने के बाद दावा किया कि उसने केस सॉल्व कर लिया है. इसी दौरान पकड़े गए कथित आरोपियों में से एक सूरज की कोटखाई थाने की कस्टडी में मौत हो गई. जनता को पहले से ही पुलिस जांच पर शक था. नाराज जनता ने भारी प्रदर्शन किया और कोटखाई थाने को आग के हवाले कर दिया.

सीबीआई के पास जांच पहुंचने से पहले एसआईटी प्रमुख जैदी सूरज की मौत को दो कथित आरोपियों के बीच हवालात में मारपीट में बदलने में जुटी थी. झूठा मामला बना दिया गया था. यहां तक कि सूरज की लाश को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया और जल्दबाजी में संस्कार करने का प्रयास किया गया. उधर, सीबीआई ने निर्देश जारी किया था कि सूरज के पार्थिव शरीर को न जलाया जाए क्योंकि उसे अपने तरीके से पोस्टमार्टम करवाना है. सीबीआई ने एम्स दिल्ली की टीम से पोस्टमार्टम करवाया. रिपोर्ट में सामने आया कि सूरज की मौत अत्याधिक पिटाई से हुई है. यहां आईजी जैदी ने जो जल्दबाजी दिखाते हुए झूठी कहानी गढ़ने का प्रयास किया, वही उनके गले की फांस बन गया.

फोन रिकार्डिंग बनी पक्का सबूत

एक नाबालिग लड़की का दुष्कर्म के बाद कत्ल हो जाने पर सरकार भी जन दबाव झेल रही थी. एसआईटी के समक्ष भी जल्दी केस को सॉल्व करने की चुनौती थी. इसी जल्दबाजी में एक ऐसी कहानी गढ़ी गई, जिसका अंजाम सबके सामने है. आईजी जहूर जैदी अपने फोन में की गई एक रिकॉर्डिंग की वजह से सीबीआई के रडार पर आए. पुलिस की एसआईटी ने गुड़िया रेप एंड मर्डर केस में सूरज नामक नेपाली श्रमिक को भी पकड़ा था. कोटखाई थाने में 18 जुलाई 2017 की रात सूरज की पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हो गई. उस समय डीएसपी मनोज जोशी ने कोटखाई थाने के एसएचओ राजेंद्र सिंह सिंह के साथ मिलकर इसे हवालात में बंद कैदियों के आपसी झगड़े की शक्ल देने का प्रयास किया.

थाने में नाइट ड्यूटी पर कांस्टेबल दिनेश संतरी के रूप में तैनात था. पिटाई मामले में दिनेश एकमात्र चश्मदीद था. दिनेश ने इस झूठ में शामिल होने से इनकार कर दिया. फिर अगले दिन यानी 19 जुलाई को आईजी जहूर जैदी कोटखाई थाने पहुंचे और खुद के मोबाइल से दिनेश का बयान रिकार्ड किया. यहीं पर आईजी जैदी ने एक चालाकी की. उन्होंने इस रिकॉर्डिंग को जांच रिपोर्ट में शामिल नहीं किया. जैदी ने एक झूठी शिकायत पर दिनेश के हस्ताक्षर करवाए गए. जबरन साइन करवाने के दौरान उसे सस्पेंड करने की धमकी भी दी गई. दिनेश के नाम से इसी शिकायत पर कथित रूप से आरोपी राजेंद्र उर्फ राजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. सीबीआई ने अपनी जांच के दौरान बाद में आईजी जैदी का फोन जब्त किया था और फोन में सीबीआई को दिनेश की रिकार्डिंग मिल गई.

सीबीआई के पास पहुंचा कांस्टेबल दिनेश

दिनेश इस हाई प्रोफाइल इन्वाल्वमेंट का दबाव झेल नहीं पाया. घबराए दिनेश ने अपने परिजनों से बात की और वे उस समय भाजपा के विधायक बलवीर वर्मा से मिले. दिनेश को सीबीआई के पास जाकर सब बताने में ही भलाई लगी. सीबीआई ने दिनेश के फोन में कॉल रिकॉर्डिंग वाला फीचर सक्रिय कर दिया. यहीं से जहूर जैदी का फंसना शुरू हो गया. दिनेश के फोन में आईजी जैदी की एक कॉल रिकॉर्ड हुई, जिसमें वो दिनेश को चुप रहने और मामला संभाल लेने को कह रहे थे. बस, इसके बाद सीबीआई ने तत्कालीन डीजीपी सोमेश गोयल को सब मामला बताया और फिर आईजी जैदी सहित डीएसपी मनोज जोशी व अन्य को पकड़ लिया. एसआईटी में शिमला के तत्कालीन एएसपी भजन नेगी ने भी सीबीआई को गवाही दी थी कि आईजी जहूर जैदी व डीएसपी मनोज जोशी कथित रूप से पकड़े गए आरोपियों से जबरन ये बयान लेना चाहते थे कि गुडिय़ा के साथ उन्होंने ही दुष्कर्म किया है.

हाईकोर्ट में दाखिल रिपोर्ट में सारे तथ्य

यहां दिए गए तथ्य हाईकोर्ट में दाखिल जहूर हैदर जैदी वर्सेस सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ऑन 19 जनवरी 2018 के दस्तावेज में है. दरअसल, जब केस सीबीआई के पास आया तो शिमला की एसपी सौम्या सांबशिवन थी. गुडिय़ा रेप एंड मर्डर केस सामने आने के बाद सौम्या को डीडब्ल्यू नेगी की जगह एसपी बनाया गया था. शिमला के डीसी रोहन चंद ठाकुर थे. तय नियमों के अनुसार डीसी ही जिला मजिस्ट्रेट भी होते हैं. कस्टडी में डेथ हुई थी और सूरज की लाश का पोस्टमार्टम आईजीएमसी में हो चुका था.

हाईकोर्ट में दाखिल रिपोर्ट में सारे तथ्य

यहां दिए गए तथ्य हाईकोर्ट में दाखिल जहूर हैदर जैदी वर्सेस सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ऑन 19 जनवरी 2018 के दस्तावेज में है. दरअसल, जब केस सीबीआई के पास आया तो शिमला की एसपी सौम्या सांबशिवन थी. गुडिय़ा रेप एंड मर्डर केस सामने आने के बाद सौम्या को डीडब्ल्यू नेगी की जगह एसपी बनाया गया था. शिमला के डीसी रोहन चंद ठाकुर थे. तय नियमों के अनुसार डीसी ही जिला मजिस्ट्रेट भी होते हैं. कस्टडी में डेथ हुई थी और सूरज की लाश का पोस्टमार्टम आईजीएमसी में हो चुका था.

उधर, आईजी जैदी व डीएसपी मनोज जोशी जल्दबाजी में थे. वे चाहते थे कि सूरज की लाश का संस्कार हो जाए तो सबूत ही नहीं रहेगा. डीएसपी मनोज जोशी ने सूरज की लाश को जलाने के निर्देश दिए. एसपी सौम्या ने तय नियमों के अनुसार सीबीआई के संज्ञान में ये बात लाने का फैसला लिया. सीबीआई की टीम ने कहा कि सूरज की पार्थिव देह ही नहीं रहेगी तो केस में क्या करेंगे. सीबीआई ने एम्स की टीम से फिर से पोस्टमार्टम करवाया. पोस्टमार्टम में पिटाई से मौत के कई बिंदु दर्ज किए गए.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में फर्जी पुलिस अधिकारी गिरफ्तार, गाड़ी पर बज रहा था हूटर अंदर रखा था हथियारों का जखीरा

Last Updated : December 23, 2025 at 6:31 PM IST