ETV Bharat / state

लाल किला ब्लास्ट मामले में तीन लोगों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल, आरोपियों की कुल संख्या हुई 13

नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) ने पटियाला हाउस कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल किया. चार्जशीट में तीन और लोगों को आरोपी बनाया है.

लाल किला ब्लास्ट मामले में तीन लोगों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल
लाल किला ब्लास्ट मामले में तीन लोगों के खिलाफ पूरक चार्जशीट दाखिल (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : June 27, 2026 at 8:49 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: लाल किला ब्लास्ट मामले में आज शनिवार को नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी (एनआईए) ने पटियाला हाउस कोर्ट में पूरक चार्जशीट दाखिल किया है. एनआईए ने पूरक चार्जशीट में तीन और लोगों को आरोपी बनाया है. अब इस मामले में कुल 13 आरोपी हो गए हैं.

पूरक चार्जशीट में एनआईए ने जमीर अहमद अहंगर, तुफैल अहम भट्ट और मुजफ्फर अहमद ऊर्फ फराज ऊर्फ जफर को आरोपी बनाया है. तीनों जम्मू के रहने वाले हैं. इस मामले में एनआईए ने पहली चार्जशीट 14 मई को दाखिल किया था. पहली चार्जशीट में दस लोगों को आरोपी बनाया गया था. एनआईए के मुताबिक इस ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हुई थी.

करीब 7500 पेजों की चार्जशीट में एनआईए ने बम ब्लास्ट करने वाले उमर उन नबी (मृतक) को भी आरोपी बनाया है. एनआईए के मुताबिक 10 नवंबर 2025 को लाल किले के बाहर हुए कार बम विस्फोट की योजना उमर उन नबी ने बनाई थी. उमर उन नबी की मौके पर ही मौत हो गई थी.

एनआईए ने आरोपी दानिश को श्रीनगर से गिरफ्तार किया था. एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए थे और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की. एनआईए के मुताबिक दानिश ने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई.

एनआईए के मुताबिक राजनीति विज्ञान में स्नातक दानिश को आत्मघाती हमलावर बनाने के लिए उमर ने ब्रेनवाश किया. वह अक्टूबर 2024 में कुलगाम की एक मस्जिद में डॉक्टर मॉड्यूल से मिलने को तैयार हुआ, जहां से उसे हरियाणा के फरीदाबाद में अल फलाह विश्वविद्यालय में रहने के लिए ले जाया गया. लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को आई10 कार में ब्लास्ट हुआ था. ये कार आमिर रशीद अली के नाम पर थी.

ये भी पढ़ें :

लाल किला ब्लास्ट मामला: आरोपी जावेद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने ED से मांगा जवाब

लाल किला ब्लास्ट केसः आरोपी जावेद अहमद सिद्दीकी की पत्नी के इलाज के लिए दायर अंतरिम जमानत याचिका खारिज

लाल किला ब्लास्ट मामले के दस आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, दिल्ली पुलिस दाखिल कर चुकी है चार्जशीट