'सुनील कुमार को बेस्ट शिक्षा मंत्री का पुरस्कार', बोले- इसके हकदार CM और शिक्षा विभाग
सुनील कुमार ने कहा कि सम्मान के वास्तविक हकदार सीएम नीतीश कुमार हैं. इसके साथ ही शिक्षा विभाग के कर्मी. पढ़ें खबर

Published : January 5, 2026 at 4:18 PM IST
पटना : बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एजुकेटर्स फॉर वर्ल्ड पीस की ओर से साल 2025 का उन्हें बेस्ट शिक्षा मंत्री का पुरस्कार मिला है. इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इस पुरस्कार के वास्तविक हकदार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. इसके साथ ही शिक्षा विभाग में काम करने वाले सभी कर्मचारी अधिकारी और तमाम शिक्षक हैं.
''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस प्रकार शिक्षा को सुशासन का अभिन्न अंग बनाया है और गुणात्मक शिक्षा में जितने सुधार किए गए हैं. इन सभी का परिणाम है कि आज मुझे शिक्षा मंत्री के रूप में यह सम्मान मिला है.''- सुनील कुमार, शिक्षा मंत्री, बिहार
विभाग को डेडिकेट किया सम्मान : सुनील कुमार ने कहा कि आज प्रदेश में बड़ी संख्या में लड़कियां विद्यालयों में पढ़ाई कर रही हैं. यही सब कारण हो सकते हैं कि इस संस्था ने सोचा होगा और उन्हें सम्मान दिया है. इस सम्मान को वह विभाग को डेडिकेट करते हैं.
समय पर बजट के संबंध में सब कुछ होगा क्लियर : सुनील कुमार ने शिक्षा विभाग के बजट के बारे में कहा कि इस संबंध में भी समय पर सब कुछ पता चल जाएगा. गौरतलब है कि इस बार शिक्षा विभाग से उच्च शिक्षा विभाग अलग हुआ है और दोनों मंत्रालय का जिम्मा मंत्री सुनील कुमार के पास है. ऐसे में सभी को उम्मीद है कि शिक्षा विभाग का बजट बढ़े.
''प्रदेश में गुणात्मक शिक्षा लगातार बेहतर हो रही है. गुणात्मक शिक्षा के लिए ही उच्च शिक्षा विभाग को अलग किया गया है. गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है.''- सुनील कुमार, शिक्षा मंत्री, बिहार

शीघ्र निकलेगी चौथे चरण की शिक्षक बहाली : वहीं चौथे चरण की शिक्षक बहाली (TRE-4) के संबंध में शिक्षा मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही 25000 पद से अधिक पर बहाली निकलेगी. राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए कई सारे प्रयास किया जा रहे हैं. आज राज्य में 29 छात्र पर एक शिक्षक हैं और शिक्षक छात्र का अनुपात राष्ट्रीय औसत से बेहतर है.
''मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न योजनाएं स्कूलों और कॉलेज में संचालित हो रही है. जिससे मैट्रिक और इंटरमीडिएट क्वालीफाई करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ी है. हर प्रखंड में एक महाविद्यालय स्थापित करने की योजना पर सरकार काम कर रही है.''- सुनील कुमार, शिक्षा मंत्री, बिहार
ये भी पढ़ें :-
अशोक चौधरी असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति विवाद: शिक्षा मंत्री बोले- गड़बड़ी पायी गई है, जांच हो रही है

