ETV Bharat / state

16 नवंबर के बाद इन राशि के लोगों की चमकेगी किस्मत! तुला से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे सूर्य देव, जानें क्या होगा असर

Sun Transit 2025: सूर्य देव तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. ये गोचर 5 राशि के लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है.

Sun Transit 2025
Sun Transit 2025 (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : November 7, 2025 at 1:47 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल: सूर्य देव 16 नवंबर 2025 को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. सूर्य के इस गोचर से कई राशियों पर असर पड़ सकता है. माना जाता है कि जब भी सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करता है, तो इसका बड़ा असर देखने को मिलता है, तो चलिए जानते हैं कि सूर्य देव का राशि परिवर्तन से किस राशि पर क्या असर पड़ेगा.

सूर्य गोचर 2025: सूर्य देव 16 नवंबर 2025 को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. वो तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे. जिसके चलते कई राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. ज्योतिष आचार्य पवन शर्मा ने बताया कि "शास्त्रों में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है. वो हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं. साल के 12 के 12 महीने 12 राशियों में वो हर महीने परिवर्तन करते रहते हैं. जिसे प्रत्येक राशि पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है. इस बार सूर्य गोचर का फायदा सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के जातकों को होने वाला है."

सिंह राशि: सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों को लाभ हो सकता है. बिगड़े हुए काम बनेंगे. व्यापार में भी वृद्धि होगी. जातकों को लंबे समय से पेंडिंग कामों को पूरा करने में आसानी होगी. जो लोग प्रमोशन के इंतजार में हैं. उनको प्रमोशन मिलेगा. नई नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे. विद्यार्थियों के लिए भी ये गोचर काफी अच्छा माना जा रहा है. स्वास्थ्य के लिहाज से भी ये महीना काफी अच्छा रहेगा.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का राशि परिवर्तन काफी अच्छा माना जा रहा है. सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर कन्या वालों के प्रथम भाव में होगा. शुरुआती समय में अच्छे स्वास्थ्य के चलते काफी ऊर्जा के साथ काम में वृद्धि पाएंगे. जो लोग पिछले काफी समय से नया व्यापार करने की सोच रहे हैं. उनके लिए है बेहतर अवसर होंगे. विवाहित जीवन काफी अच्छा रहेगा. वहीं परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन सकते हैं. आर्थिक दृष्टि से भी मजबूती मिलेगी.

वृश्चिक राशि: सूर्य देव तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसके चलते वृश्चिक राशि के जातकों को इसका सबसे ज्यादा लाभ होगा. व्यापार करियर प्रतिष्ठा हर क्षेत्र में जातकों को प्रगति मिलेगी. जो आपके काम पिछले काफी समय से कोर्ट केस में उलझे हुए हैं. उनसे छुटकारा मिल सकता है. राजनीतिक लोगों के लिए भी ये काफी बेहतर रहने वाला है. व्यापार करने वाले को काफी अंटी होगी वहीं साझेदारी में भी किसी के साथ अगर नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ये काफी बेहतर अवसर है. स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है, तो वहीं अपने कार्यालय में सहयोगी के साथ मिलकर किसी बड़े प्रोजेक्ट पर सफलता प्राप्त करेंगे.

धनु राशि: सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने से धनु राशि के जातकों को भी काफी लाभ होता हुआ दिखाई दे रहा है. जितने भी विद्यार्थी हैं, उनके लिए काफी अच्छा अवसर है. जितने भी कंपटीशन टेस्ट हैं या फिर किसी बड़े प्रोजेक्ट पर हैं, उनको सफलता मिल सकती है. अगर किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करने की सोच रहे हैं, तो उससे थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. व्यापार में वृद्धि हो सकती है. अपने बिजनेस को लेकर आप विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं. जो पैसा कहीं फंसा हुआ है, उसके निकलने के भी आसार बन रहे हैं.

मीन राशि: सूर्य के गोचर से मीन राशि के जातकों को भी लाभ होगा. मौसम के बदलाव के चलते उनको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है. अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो ये आने वाला समय उनके लिए काफी अच्छा माना जा रहा है. जहां पर आप काम कर रहे हैं, वहां आपके काम की प्रशंसा की जाएगी. जिसे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और करियर में नए मौके मिलेंगे.

ये भी पढ़ें- कुरुक्षेत्र में इंटरनेशनल गीता महोत्सव 15 नवंबर से शुरू होगा और 5 दिसंबर तक चलेगा, जानें इस बार क्या रहने वाला है खास