ETV Bharat / state

भिवानी के विकास के लिए 100 करोड़ की राशि मंजूर , सीवर और पेयजल व्यवस्था सुधरेगी

भिवानी में सीवरेज के लिए 65 करोड़ तो पानी की समस्या के लिए 35 करोड़ की राशि मंजूर की गई है.

sum-of-rs-100-crore-has-been-sanctioned-for-development-of-bhiwani-sewerage-and-drinking-water-systems-will-be-improved
भिवानी के विकास के लिए 100 करोड़ की राशि मंजूर (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 21, 2025 at 10:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: हरियाणा के भिवानी के विकास के लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये की राशि की स्वीकृति दी है. भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि "65 करोड़ की राशि सीवर के लिए और 35 करोड़ रुपये राशि पानी के लिए मिली है." ये राशि सीवर सिस्टम और पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने पर खर्च किया जायेगा. रविवार को भिवानी नगर परिषद द्वारा वार्ड नंबर-8 और एमसी कॉलोनी की समस्याओं के समाधान को लेकर नगर परिषद आपके द्वार कार्यक्रम के तहत खुले दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और आम लोगों के बीच संवाद हुआ.

जनप्रतिनिधियों ने समस्याओं को सुनाः कार्यक्रम में भिवानी विधायक घनश्याम सर्राफ और नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने लोगों की समस्याएं सुनी. स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा. इस दौरान पीने के पानी की कमी, सीवर व्यवस्था, गलियों की मरम्मत और पार्कों के नवीनीकरण की समस्याओं को लोगों ने उठाया. नगर परिषद की ओर से समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया. क्षेत्र के नागरिकों ने बताया कि सीवरेज, पानी, रोड और सफाई व्यवस्था के साथ-साथ बारिश के पानी से जलभराव की स्थिति जैसी समस्याएं लेकर खुले दरबार में पहुंचे थे, जिसको लेकर आश्वासन मिला है कि जल्द ही समस्याओं को दुरुस्त किया जाएगा.

भिवानी के विकास के लिए 100 करोड़ की राशि मंजूर (Etv Bharat)

क्या बोले विधायकः भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने बताया कि "लोगों की समस्याओं के लिए जनता दरबार लगाया गया है. सीवर और पेयजल सुधार के लिए योजनाएं आई हैं, जिनमें 35 करोड़ रुपये सीवर व्यवस्था तो 65 करोड़ रुपये पानी के लिए मिला है. योजना पर जल्द ही काम शुरू किया जायेगा." भिवानी नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द से जल्द समाधान का भरोसा दिलाया और कहा कि "खुले दरबार का आयोजन हर वार्ड में किया जा रहा है. वहां की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है."

ये भी पढ़ें-अतिक्रमण के खिलाफ भिवानी पुलिस ने दिखाई गांधीगिरी, दुकानदारों को पहनाई माला