ETV Bharat / state

सुकमा पुलिस ने जीता भरोसा, लोगों को दिया न्यू ईयर गिफ्ट

पुलिस ने 112 गुम और चोरी हुए मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए.

RETURN LOST AND STOLEN PHONES
सुकमा पुलिस ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 6, 2026 at 6:36 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सुकमा: जिला सुकमा पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में बड़ी सफलता हासिल की है. साइबर सेल की विशेष टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 112 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सुरक्षित लौटाया.

16 लाख 50 हजार के मोबाइल लौटाए

बरामद मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 50 हजार रुपये है. इस पहल ने न केवल पीड़ित नागरिकों को राहत दी है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच भरोसे को भी और मजबूत किया है.

सुकमा पुलिस ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट (ETV Bharat)

एसपी की निगरानी में विशेष अभियान

यह विशेष अभियान सुकमा एसपी किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में चलाया गया. इस अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की है. सायबर सेल की उप पुलिस अधीक्षक मोनिका श्याम के दिशा निर्देश में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में एक समर्पित टीम का गठन किया गया था.

RETURN LOST AND STOLEN PHONES
सुकमा पुलिस ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट (ETV Bharat)

साइबर सेल को लगातार मिल रही थी शिकायत

सुकमा जिले में गुम एवं चोरी हुए मोबाइलों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल ने एक विशेष तकनीकी अभियान चलाया. मोबाइल के IMEI नंबरों को CEIR पोर्टल पर ट्रैक करते हुए छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों से कुल 112 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

RETURN LOST AND STOLEN PHONES
सुकमा पुलिस ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट (ETV Bharat)

मोबाइल मिलने पर खुश हुए लोग

सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है. पुलिस अधिकारी ने बिताया कि सुकमा पुलिस की प्राथमिकता है कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे.

RETURN LOST AND STOLEN PHONES
सुकमा पुलिस ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट (ETV Bharat)

CEIR पोर्टल के जरिए ट्रैक किया

डीएसपी मोनिका श्याम ने बताया कि बरामद मोबाइल केवल छत्तीसगढ़ तक सीमित नहीं थे, बल्कि ये ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश जैसे सीमावर्ती राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों से ट्रेस किए गए. मोबाइल फोन के IMEI नंबर और संबंधित मोबाइल नंबरों को CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से ट्रैक किया गया. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने अलग अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए मोबाइल सेटों को बरामद किया और अपने कब्जे में लिया.

RETURN LOST AND STOLEN PHONES
सुकमा पुलिस ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट (ETV Bharat)
RETURN LOST AND STOLEN PHONES
सुकमा पुलिस ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट (ETV Bharat)
RETURN LOST AND STOLEN PHONES
सुकमा पुलिस ने दिया न्यू ईयर गिफ्ट (ETV Bharat)

एक के बाद एक चक्कर खाकर गिरे स्टूडेंट्स, करमतरा प्राथमिक स्कूल में मचा हड़कंप

तमनार महिला पुलिसकर्मी मारपीट और अमानवीयता केस, इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन प्रतिनिधि मंडल पहुंचा, कलेक्टर एसपी को दिया पत्र

भूपेश बघेल का सीएम साय पर तंज, 'जितनी चाबी भरी राम ने उतना चला खिलौना'