ETV Bharat / state

42 डिग्री गर्मी में बाइक से वनांचल गांवों में पहुंच रहे सुकमा कलेक्टर, चौपाल लगाकर सुनी समस्या, कई घोषणाएं भी की

कोंटा ब्लॉक के गांवों में लोगों के साथ बैठे अमित कुमार, दूरस्थ गांवों को सड़के से जोड़ने के निर्देश, शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए भी ऐलान

Sukma Collector Chaupal
वनांचल गांवों में पहुंच रहे सुकमा कलेक्टर, चौपाल लगाकर सुनी समस्या (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 23, 2026 at 3:44 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सुकमा: जिले में 41-42 डिग्री की धूप में कलेक्टर अमित कुमार वनांचल गांवों का दौरा कर रहे हैं. पथरीले रास्तों पर प्रशासन के सबसे बड़े अधिकारी बाइक पर सवार होकर गांव-गांव पहुंच रहे हैं और चौपाल भी लगा रहे हैं. नक्सलवाद खात्में के बाद अब शासन-प्रशासन अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उनकी समस्याओं को जानने की कोशिश कर रहा है.

Sukma Collector Chaupal
कलेक्टर ने चौपाल लगाकर सुनी समस्या, युवाओं से भी मिले (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

कोंटा ब्लॉक के गांवों में लोगों के साथ बैठे कलेक्टर

कोंटा विकासखंड के धुर नक्सल प्रभावित और वर्षों से पहुंचविहीन रहे गांव भेज्जी, मैलासुर, दंतेषपुरम, गछनपल्ली, बुर्कलंका, बोदराजपदर और डब्बाकोंटा में आज कलेक्टर और जिला पंचायत CEO मुकुन्द ठाकुर पहुंचे. उबड़-खाबड़ कच्चे रास्ते, घने जंगल, भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अधिकारियों का मोटरसाइकिल से गांवों तक पहुंचना लोगों के लिए भी विश्वास बढ़ाने की पहल दिखा.

Sukma Collector Chaupal
सुशासन परिसर मॉडल से विकास (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

सुशासन परिसर मॉडल से विकास

बुर्कलंका में बन रहे सुशासन परिसर ने इस दौरे को और खास बना दिया. जंगलों के बीच विकसित हो रहा यह परिसर बस्तर में प्रशासन की नई सोच को दर्शाता है. एक ही परिसर में स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, पीडीएस सेंटर और सामुदायिक भवन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना इस बात का संकेत है कि अब दूरस्थ गांवों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की गंभीर कोशिश शुरू हो चुकी है. कलेक्टर अमित कुमार ने इस मॉडल की खुलकर सराहना करते हुए इसे ग्रामीण विकास के लिए प्रेरणादायी बताया.

हमारा लक्ष्य अंतिम छोर के गांवों तक विकास पहुंचाना है. नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में अब स्कूल, अस्पताल, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जा रही हैं, ताकि ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके- अमित कुमार, कलेक्टर

Sukma Collector Chaupal
कोंटा ब्लॉक के गांवों में लोगों के साथ कलेक्टर की चर्चा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

जमीन पर बैठकर लोगों से चर्चा

दौरे के दौरान अधिकारियों ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया. मैलासुर पंचायत में जमीन पर बैठकर सरपंच, पटेल और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई. ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी समस्याओं को खुलकर रखा, तो वहीं अधिकारियों ने मौके पर ही कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर लोगों के चेहरे पर उम्मीद की नई रोशनी जगा दी.

Sukma Collector Chaupal
दूरस्थ गांवों को सड़के से जोड़ने के निर्देश (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

दौरे के दौरान की गई कई घोषणाएं

  • भेज्जी पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दी गई
  • मैलासुर में इसके लिए जमीन चिन्हित करने के निर्देश दिए गए.
  • गछनपल्ली में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए स्टाफ क्वार्टर बनाने की मंजूरी
  • दंतेषपुरम में निर्माणाधीन स्कूल भवन को बारिश से पहले हर हाल में पूरा करने के निर्देश
  • अंदरूनी इलाकों के स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी सख्ती
Sukma Collector Chaupal
निर्माणाधीन स्कूल भवन को बारिश से पहले हर हाल में पूरा करने के निर्देश (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

मूलभूत सुविधाओं पर भी जोर

पेयजल, खेती और आजीविका को लेकर भी कई बड़ी सौगातें दी गईं. दंतेषपुरम में नए डैम और तालाब निर्माण की स्वीकृति के साथ मछली पालन को बढ़ावा देने की योजना पर फोकस किया गया. मैलासुर और बोदराजपदर में हैंडपंप और बोरिंग की मंजूरी देकर पेयजल संकट दूर करने की पहल की गई. जल जीवन मिशन के कार्यों को समय सीमा में पूरा कर हर घर तक स्वच्छ पानी पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए.

सबसे अहम बात यह रही कि कलेक्टर अमित कुमार ने गांवों को सड़कों से जोड़ने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी. पीएमजीएसवाई विभाग को तत्काल प्रस्ताव तैयार कर मैलासुर, दंतेषपुरम, गछनपल्ली और बुर्कलंका जैसे गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के निर्देश दिए गए.

जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे गांवों तक पहुंचे सुकमा कलेक्टर, जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं
सुकमा का मिनपा बना मिसाल, जहां चलती थी गोलियां वहां गूंज रही है खुशियों की किलकारी
सुकमा में स्वास्थ्य कर्मियों की लगन से बची 2 बच्चियों की जिंदगी, स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवनदाता