हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड में सदस्य नॉमिनेट, जानिए किस जिले को मिला कितना प्रतिनिधित्व
हिमाचल में सरकार ने हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड में नए सदस्यों की नियुक्ति की है.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : December 31, 2025 at 9:36 AM IST
शिमला: हिमाचल में सामाजिक संतुलन और प्रतिनिधित्व को सशक्त करने की दिशा में सरकार ने हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड में नए सदस्यों की नियुक्ति की है. इस नई सूची के साथ ही प्रदेश के विभिन्न जिलों को बोर्ड में सहभागिता का अवसर मिला है, जिससे समाज के कल्याण से जुड़ी नीतियों और योजनाओं को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
इन दो जिलों को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व
खास बात यह है कि इस बार हमीरपुर और मंडी जिलों को विशेष प्रतिनिधित्व दिया गया है. इनमें से मंडी जिला सबसे आगे रहा, जहां से सबसे ज्यादा 5 सदस्यों को बोर्ड में नॉमिनेट किया गया है. यह नॉमिनेशन मंडी जिले की सामाजिक सक्रियता को दर्शाता है. वहीं, हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड में हमीरपुर जिले से 3 सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है. इसको लेकर सचिव GAD की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है. जिसके मुताबिक बोर्ड का कार्यकाल गठन की तारीख से 3 वर्ष का होगा. वहीं, बोर्ड के गैर-आधिकारिक सदस्यों को टीए/डीए देने के नियम और शर्तें वही होगी, जो सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की जाती हैं.

इनको किया गया नॉमिनेट
हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड में ये सदस्य हुए नॉमिनेट-
- चमन लाल शर्मा, वीपीओ मेहल, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर
- रोशन लाल शर्मा, वीपीओ जाहू, तहसील जाहू, जिला हमीरपुर
- संजीव शर्मा, गांव जौह डाकघर चंबोह, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर
- पवन शर्मा, गांव पाबो, उप-तहसील मकरीरी, जिला मंडी
- रविंदर शर्मा, गांव सागनेहर, तहसील जोगिंदर नगर, जिला मंडी
- विमल भारद्वाज, गांव भुजरू, तहसील जोगिंदर नगर, जिला मंडी
- धर्म चंद, गांव भरोल, तहसील लाड भरोल, जिला मंडी
- सुरेश शर्मा, गांव बटधार, तहसील जोगिंदर नगर, जिला मंडी

