हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड में इतने सदस्य हुए नॉमिनेट, इन जिलों को मिला प्रतिनिधित्व
सुखविंदर सरकार ने हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड में 27 सदस्यों को नॉमिनेट किया है.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : January 1, 2026 at 9:42 AM IST
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजपूत समाज को संगठित और सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड में सदस्यों को नॉमिनेट किया है. जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों को प्रतिनिधित्व मिला है, जिससे बोर्ड में क्षेत्रीय संतुलन और सामाजिक भागीदारी को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. नए सदस्य राजपूत समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे. इसको लेकर सेक्रेट्री GAD की ओर से अधिसूचना जारी की गई है. इसके मुताबिक हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड में विभिन्न जिलों से 27 सदस्यों को नॉमिनेट किया गया है.



इन सभी को हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण बोर्ड में सदस्य नॉमिनेट किया गया है.
- कुलदीप सिंह ठाकुर, संरक्षक-प्रमुख एवं अध्यक्ष राजपूत कल्याण ट्रस्ट, कांगड़ा.
- केएस जम्वाल, प्रदेश अध्यक्ष, मकान नंबर 251/3, रासमैन, डाकघर सुंदर नगर-1, जिला मंडी.
- प्रो. (डॉ) अशोक सरियल पूर्व कुलपति, HPKV पालमपुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गांव और डाकघर सुआन, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा.
- विजय चंदेल, महासचिव, मकान नंबर 229-B, कोर्ट रोड, मुख्य बाजार बिलासपुर, जिला बिलासपुर.
- डीएस धतवालिया, उपाध्यक्ष, मकान नंबर 504/1, कृष्णा नगर, जिला हमीरपुर.
- एडवोकेट सुरेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष, रानी झांसी पार्क के सामने, गुनूघाट, नाहन.
- राजा ठाकुर, उपाध्यक्ष, गांव और डाकघर जरौल, तहसील सुंदर नगर, जिला मंडी.
- हेम सिंह ठाकुर, अतिरिक्त महासचिव, गांव और डाकघर कल्लोड, तहसील सुंदर नगर, जिला मंडी.
- मेजर जनरल डीवीएस राणा, पूर्व अध्यक्ष, HPPSC शिमला, अध्यक्ष पूर्व सैनिक विंग, गांव और डाकघर भट्टू-समुला, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा.
- अनिल ठाकुर, नैना निवास लोअर चक्कर जिला शिमला.
- त्रिलोक सिंह ठाकुर, गांव टिक्कर, डाकघर खरवार, तहसील भोरंज जिला हमीरपुर.
- कर्म सिंह ठाकुर, गांव घंटा, डाकघर जाहू, तहसील जाहू जिला हमीरपुर.
- मुकेश बन्याल, वीपीओ तारक्वाड़ी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर.
- अनिल कुमार, वीपीओ लांगना, उप-तहसील मकिरी जोगिंदरनगर जिला मंडी.
- घनश्याम सिंह, गांव कुंकेर डाकघर द्रुब्बल तहसील जोगिंदर नगर जिला मंडी.
- पीताम्बर सिंह, गांव योरा डाकघर पीओ दोहाग तहसील जोगिंदर नगर जिला मंडी.
- राजेश कुमार गांव बटनाहर, डाकघर नौहली तहसील जोगिंदर नगर जिला मंडी.
- मुनीष कुमार, वार्ड नंबर 7, डाकघर, तहसील एवं जिला कांगड़ा.
- मुनीश कटोच वार्ड नंबर 7 डाकघर तहसील एवं जिला कांगड़ा.
- मोहिंदर सिंह बिट्टू, डाकघर समीरपुर चौक तहसील एवं जिला कांगड़ा.
- परवीन सिंह, वीपीओ समीरपुर देहरियां, तहसील एवं जिला कांगड़ा.
- दिलबाग सिंह मनकोटिया, वीपीओ समीरपुर डेहरियां, तहसील और जिला कांगड़ा.
- कश्मीर सिंह चंबिया, वीपीओ बनी, रक्कड़, जिला कांगड़ा.
- राजिंदर सिंह राणा, गांव टिक्करी डाकघर एवं तहसील जयसिंहपुर.
- विनोद पटियाल, वीपीओ अंबरी मलान तहसील नगरोटा बगवां
- नरंजन मन्हास, वीपीओ, टिअरा जिला कांगड़ा.
- सतीश कुमार, वीपीओ सुनहेट, तहसील देहरा जिला कांगड़ा.
ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण बोर्ड में सदस्य नॉमिनेट, जानिए किस जिले को मिला कितना प्रतिनिधित्व

