ETV Bharat / state

हिमाचल में तबादलों का 'मास्टर स्ट्रोक' 18 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां, किसे मिला सबसे बड़ा दायित्व?

हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है.कई अधिकारियों के हाथों में अहम विभागों की कमान सौंपी गई है.

हिमाचल में 18 IAS अधिकारियों  का तबादला
हिमाचल में 18 IAS अधिकारियों का तबादला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : July 6, 2026 at 4:32 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

शिमला: हिमाचल प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में एक बार फिर बड़े बदलाव की दस्तक सुनाई दी है. सुक्खू सरकार ने एक झटके में 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों का आदेश जारी कर प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल कर दिया है. इस फैसले के बाद कई अहम विभागों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में चली गई है, जबकि कई अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं. सबसे ज्यादा चर्चा उन अधिकारियों की है जिन्हें वित्त, गृह, शहरी विकास, जनजातीय विकास, तकनीकी शिक्षा और विभिन्न निगमों की अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक यह पूरा फेरबदल सिविल सर्विसेज बोर्ड की सिफारिशों पर राज्यपाल की मंजूरी के बाद तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है. ऐसे में प्रशासनिक महकमे में नई तैनातियों को लेकर हलचल तेज हो गई है. ये सभी तबादले और नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

किसे मिली कौन सी जिम्मेवारी

सबसे अहम नियुक्तियों की बात करें तो डॉ. अभिषेक जैन को प्रधान सचिव वित्त, योजना, अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी, 20 सूत्रीय कार्यक्रम, जनजातीय विकास और तकनीकी शिक्षा का जिम्मा सौंपा गया है. इसके साथ ही उन्हें वित्त आयुक्त (अपील) का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है. वहीं, सुदेश कुमार मोख्टा को सचिव सहकारिता बनाया गया है. अमरजीत सिंह अब सचिव टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एवं हाउसिंग के रूप में कार्य करेंगे, जबकि उनके पास गृह सचिव का अतिरिक्त कार्यभार पहले की तरह बना रहेगा.

18 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां
18 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां (Notification)

इसी क्रम में तोरुल एस. रवीश को निदेशक भू-अभिलेख और अभिषेक वर्मा को हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड का निदेशक नियुक्त किया गया है. अजय कुमार यादव को हिमाचल प्रदेश मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. महेंद्र पाल गुर्जर को एचपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में निदेशक (कार्मिक एवं वित्त) की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

18 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां
18 IAS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां (Notification)

राहुल जैन को अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम तथा महिला विकास निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है. उनके पास डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के रजिस्ट्रार और मानव भारती विश्वविद्यालय, सोलन के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा. वहीं, दिव्यांशु सिंगल को अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सह-परियोजना निदेशक डीआरडीए सोलन बनाया गया है.

इसके अलावा ओम कांत ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम का प्रबंध निदेशक, गुरसिमर सिंह को जनरल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक, ईशांत जसवाल को डीआरडीए ऊना, रुपिंदर कौर को डीआरडीए बिलासपुर, राजदीप सिंह को नगर निगम सोलन का आयुक्त और प्रियंशु खाती को डीआरडीए मंडी में अतिरिक्त उपायुक्त (विकास) सह-परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है. सरकार ने वर्ष 2023 बैच के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं.

डॉ. अंजलि गर्ग को सहायक आयुक्त (विकास) सह-खंड विकास अधिकारी, नाहन से स्थानांतरित कर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कांगड़ा नियुक्त किया गया है. वहीं, चंद्र प्रकाश को सहायक आयुक्त (विकास) सह-खंड विकास अधिकारी, भवारना से उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मंडी लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: भाजपा की बड़ी रणनीतिक बैठक, 7 जुलाई को शिमला में जुटेंगे सभी नेता, चुनावी तैयारियों पर बनेगा रोडमैप