हिमाचल में 4 HAS अफसर बदले, एक तबादला आदेश हुआ कैंसिल, ये होंगे HRTC के कार्यकारी निदेशक
सुक्खू सरकार ने हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारियों के तबादले कर नई जगह पर नियुक्ति दी है.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : February 9, 2026 at 7:43 PM IST
|Updated : February 9, 2026 at 8:03 PM IST
शिमला: हिमाचल के प्रशासनिक हलकों में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. राज्य सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारियों के तबादले कर नई जगह पर नियुक्ति दी गई है. वहीं, एक अधिकारी का तबादला आदेश रद्द कर दिया गया. इसको लेकर मुख्य सचिव संजय गुप्ता की आदेश जारी किए गए हैं, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं. इन आदेशों के मुताबिक एसडीएम शिलाई जिला सिरमौर जसपाल अपने वर्तमान पद के साथ एसडीएम कफोटा, जिला सिरमौर का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.
हिमाचल में प्रशासनिक फेरबदल
इसी तरह से वर्तमान में पोस्टिंग का इंतजार कर रहे एचएएस ऑफिसर जगदीप सिंह को सब डिविजनल ऑफिसर (सिविल), निरमंड, जिला कुल्लू के पद पर नया दायित्व सौंपा गया है. वहीं, इस पद पर सेवाएं दे रहे मनमोहन सिंह को अब आगे की पोस्टिंग के लिए कार्मिक विभाग, हिमाचल प्रदेश सचिवालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश सरकार ने एडीएम कफोटा ओम प्रकाश जिला सिरमौर को संयुक्त निदेशक, पं. जवाहर लाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज जिला चंबा के पद पर नई नियुक्ति दी है.

किसे कहां मिली नियुक्ति?
इसके अलावा 27 जनवरी 2026 की अधिसूचना के तहत रमन घरसंगी की अतिरिक्त निदेशक, पं. जवाहर लाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज जिला चंबा, के पद पर पोस्टिंग के आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द किया गया है. इसी तरह से प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने अतिरिक्त निदेशक, तकनीकी शिक्षा, सुंदरनगर, जिला मंडी नरेश कुमार वर्मा का तबादला करने के बाद उन्हें अब कार्यकारी निदेशक HRTC शिमला के पद पर नियुक्त किया है. वे इस पर संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला डॉ. भुवन शर्मा को HRTC के कार्यकारी निदेशक पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करेंगे.
ये भी पढ़ें: पर्यटन को ब्रांड बनाने की तैयारी में सुक्खू सरकार, कांगड़ा बनेगा टूरिज्म कैपिटल, ADB प्रोजेक्ट्स पर फोकस

