ETV Bharat / state

रांची में चीनी के दाम में वृद्धि से मिठाइयों की बिक्री पर असर, राजनीतिक बयानबाजी से चढ़ा पारा

चीनी के दाम में वृद्धि की वजह से रांची में मिठाइयों की बिक्री पर भी इसका असर देखा जा रहा है. उपेंद्र कुमार की रिपोर्ट.

Colorful sweets
रंग बिरंगी मिठाई (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 27, 2026 at 3:52 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: चीनी की कीमत में हुई बेतहाशा वृद्धि का असर मिठाइयों की बिक्री पर भी देखने को मिल रहा है. रक्षाबंधन से ठीक पहले रांची के सभी छोटी-बड़ी मिठाई की दुकानों में लगभग हर मिठाई की कीमत में इजाफा हुआ है. काजू कतली से लेकर बेसन के लड्डू तक बढ़ी कीमतों पर दुकानदार कुछ भी कहने से बच रहे हैं लेकिन ग्राहकों की नाराजगी सरकार के खिलाफ साफ दिख रही है.

महंगाई से बढ़ी मध्यम वर्ग की परेशानी

रांची के हरमू स्थित एक मिठाई की दुकान पर रक्षाबंधन के लिए मिठाई खरीदने आए ग्राहक आनंद कुमार कहते हैं कि जब खाने पीने की चीजों से पेट्रोल बनने लगेगा तो नतीजा यही होगा. बढ़ती महंगाई ने मध्यम वर्ग को परेशान कर रखा है.

चीनी के दाम में वृद्धि से मिठाइयों की बिक्री पर असर (Etv Bharat)

बढ़ी कीमतों के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार: झामुमो

वहीं चीनी की बढ़ी कीमतों की वजह से राजनीति भी गर्मा गई है. झामुमो और कांग्रेस इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि भाजपा नेता कहते हैं कि एथेनॉल के लिए गन्ना के उपयोग की वजह से चीनी की कीमत नहीं बढ़ी है.

जल्द कम होगी चीनी की कीमत: बीजेपी

भाजपा प्रदेश मीडिया कोऑर्डिनेटर योगेंद्र प्रताप ने बताया कि केंद्र सरकार ने चीनी की कीमत कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं और जल्द चीनी की कीमतें कम होगी. उन्होंने झामुमो और कांग्रेस के नेताओं को हिदायत देते हुए कहा कि इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए.

मिठाइयों की कीमत

मिठाईपुराने दामनये दाम (KG)
काजू कतली9001100
लड्डू220260
घी के लड्डू400500
बेसन के लड्डू300 400
घी की सोनपापड़ी550600

मिठाई (प्रति पीस, रूपये में)

मिठाईपुराने दाम नये दाम

गुलाब जामुन

(छोटा)

12 15

गुलाब जामुनम

(बड़ा)

2025
रसगुल्ला (छोटा)1013
रसगुल्ला (बड़ा)2025
चंद्रकला1520
मलाई चॉप15 20


'पुत्र मोह' में देशवासियों के हाथों में कटोरा पकड़ाने में लगे हैं गडकरी: राकेश सिन्हा

देश में चीनी की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के लिए केंद्र की मोदी सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि गडकरी जी के 'पुत्र मोह' का नतीजा पूरा देश भुगत रहा है, उनको गन्ना से पेट्रोल बनाना है, इसलिए देश की जनता को मिठाई नहीं खाने को कह रहे हैं, जब गन्ना से एथेनॉल बनेगा तो चीनी तो महंगी होगी ही.

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, इसलिए बहन इस रक्षाबंधन में अपने भाईयों के मुंह में नमकीन से मीठा कराएगी, ऐसी स्थिति बना दी गई है.

भाजपा नेताओं से पूछिए, चीनी में आग कैसे लग गई: झामुमो

रक्षाबंधन से पहले चीनी की आसमान छूती कीमत और मिठाइयों के दाम में बढ़ोतरी को लेकर झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पिछले साल इस महीने में चीनी 45 रूपए किलो था लेकिन अब 20 से 25 रूपये किलो दाम बढ़ गया है.

केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय कहते हैं कि बगल में दीन दयाल भवन है (प्रदेश भाजपा कार्यालय ) वहां जाकर पूछिये कि चीनी की कीमत क्यों बढ़ी है. झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कहते हैं कि गडकरी के बेटे को लाभ पहुंचाने के लिए गन्ना से एथेनॉल बनाया जा रहा है, जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है.

ये भी पढ़ें- झामुमो का पीएम मोदी पर बड़ा आरोप, कहा- मोदी नीरो बन गए, देश में उड़ रहा मजाक

झारखंड में SIR को लेकर पक्ष विपक्ष में घमासान! जानिए किसने क्या कहा?

बीजेपी के पीठासीन पदाधिकारी जल्लाद की तरह कर रहे काम, जेएमएम ने लगाया आरोप