ETV Bharat / state

लोकसभा और विधानसभा के बाद निकाय चुनाव थी चुनौती! पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में हुआ चुनाव

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने नगर निकाय चुनाव में मतदान किया. एसपी ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के बाद निकाय चुनाव चुनौती थी.

JHARKHAND MUNICIPAL ELECTIONS 2026
पलामू एसपी ने किया मतदान (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 23, 2026 at 4:19 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामू: लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाना पलामू पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रही. तीन दशक के बाद पलामू में लोकसभा और विधानसभा चुनाव नक्सल हिंसा मुक्त हुआ है. निकाय चुनाव में स्थानीय मुद्दे और समीकरण हावी रहते हैं और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाती है. पलामू पुलिस ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह ही निकाय चुनाव के लिए रणनीति तैयार की थी. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने सोमवार को निकाय चुनाव के दौरान अपना मतदान किया.

पलामू के बारलोटा सिंचाई भवन में एसपी रीष्मा रमेशन का मतदान केंद्र था. जहां उन्होंने विधानसभा के बाद निकाय चुनाव में वोटिंग की है. वोटिंग के बाद ईटीवी भारत संवाददाता ने एसपी रीष्मा रमेशन से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है. वरीय अधिकारी मतदान केंद्रों पर नजर बनाए हुए हैं. निकाय चुनाव को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. जबकि अलग-अलग क्षेत्र में अलग-अलग क्यूआरटी का गठन किया गया था. एसपी ने बताया कि कई जगह से मदद के लिए डायल 112 और कंट्रोल रूम में कॉल आया है.

निकाय चुनाव को लेकर ईटीवी भारत संवाददाता ने एसपी से की बातचीत (ईटीवी भारत)

लोकसभा और विधानसभा से अलग है निकाय चुनाव: एसपी

पुलिस ने मामले में रेस्पॉन्ड करते हुए समस्या का समाधान भी करवाया है. एक सवाल के जवाब में एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव से निकाय चुनाव काफी अलग है. निकाय चुनाव में अलग-अलग मुद्दे हावी रहते हैं और अलग-अलग समीकरण भी रहते हैं. एसपी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने तैयारी की थी और कई जरूरी कदम भी उठाए थे. स्थानीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर व्यवस्था की गई थी. एसपी रीष्मा रमेशन ने पलामू के लोगों से अपील की है कि वह अपने-अपने घरों से बाहर निकलें और वोटिंग करें.

ये भी पढ़ें: लाइव LIVE UPDATES: झारखंड नगर निकाय चुनाव के 48 नगर निकायों के लिए मतदान जारी, सीएम हेमंत सोरेन ने डाले वोट

झारखंड में नगर निकाय चुनावः तिलक से मतदाता का स्वागत तो कहीं सेल्फी प्वाइंट, तो कहीं वोटर रहे परेशान

शहर की सरकार बनाने के लिए उत्साहित दिख रहे मतदाता, दिव्यांग मतदाताओं ने भी उत्साह के साथ किया वोट