नक्सल मोर्चे पर फोर्स के नाम रहा साल 2025, 256 माओवादी ढेर 1573 पुनर्वासित, नक्सल क्षेत्रों में खुले 58 नए कैंप
बस्तर में नक्सल मोर्चे पर साल 2025 फोर्स के नाम रहा. फोर्स ने मुठभेड़ में टॉप नक्सल लीडर्स समेत 256 माओवादियों को मार गिराया है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : January 3, 2026 at 6:13 PM IST
बस्तर : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की उल्टी गिनती शुरु हो चुकी है.बस्तर के जिन इलाकों में अब भी नक्सल दंश है,वहां तक फोर्स पहुंचकर नक्सलियों का सफाया कर रही है. मार्च 2026 तक पूरे देश में नक्सलवाद के खात्मे की घोषणा केंद्र सरकार ने की है. जिस पर अमल करते हुए छत्तीसगढ़ के संवेदनशील इलाकों में ऑपरेशन चलाया जा रहा है. साल 2025 में फोर्स को नक्सल मोर्चे में अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल हुई है.फोर्स ने बस्तर के जंगलों में हिंसा कर रहे टॉप नक्सल लीडर्स को ऑपरेशन में मार गिराया.
2025 में बस्तर संभाग में 100 मुठभेड़
बस्तर संभाग में साल 2025 में हुए नक्सल घटनाओं और उसके आंकड़ों को बस्तर आईजी ने जारी किया. ये आंकड़ें काफी उल्लेखनीय और ऐतिहासिक हैं.जो ये बताता है कि साल 2026 में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए फोर्स ने कितनी कड़ी मेहनत की है. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने शौर्य भवन में प्रेसवार्ता आयोजित करके कहा कि साल 2025 में पुलिस फोर्स और माओवादियों के बीच 100 मुठभेड़ संभाग के अलग अलग जंगलों में हुईं.


मुठभेड़ों में 256 माओवादियों मारे गए. जिनका शव पुलिस ने बरामद किया है. वहीं पूरे नक्सल प्रभावित इलाकों से 898 माओवादियों की गिरफ्तारी हुई है. 1573 माओवादियों ने नक्सल संगठन छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला करते हुए पुनर्वास किया है. अलग-अलग मुठभेड़ों और पुनर्वासित माओवादियों के पास से पुलिस ने 677 हथियार बरामद किए हैं. इसके साथ ही जंगलों में जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए 894 आईईडी बम को बरामद करके नष्ट किया गया है - सुंदरराज पी, बस्तर आईजी


नक्सल इलाकों में खुले 58 नए कैंप
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि साल 2025 में 23 जवानों ने नक्सल मोर्चे पर अपनी शहादत दी है. वहीं मुखबिरी के नाम पर माओवादियों ने साल 2025 में 46 आम नागरिकों को मौत के घाट उतारा . इसके अलावा माओवादियों ने जवानों से लूटे गए हथियारों का आंकड़ा निरंक रहा. बस्तर आईजी ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में टोटल 58 नए सुरक्षा कैम्प खोले गए हैं. जिनमें नारायणपुर जिले में 24, बीजापुर ज़िले में 22 और सुकमा जिले में 12 नवीन कैम्प शामिल हैं.
अग्निवीर भर्ती रैली के लिए एडमिट कार्ड जारी, रिक्रूटमेंट तारीखों की यहां से मिलेगी जानकारी
CAF भर्ती के वेटिंग लिस्ट अभ्यर्थियों का आंदोलन, गृहमंत्री से वेटिंग क्लियर करने की मांग
चैतन्य बघेल जेल से जमानत पर छूटे, शराब घोटाला केस में ईडी ने किया था अरेस्ट

