ETV Bharat / state

बीजापुर में नक्सल डंप के साथ एक माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटकों का जखीरा मिला

बीजापुर में भारी मात्रा में नक्सल डंप बरामद किया गया है. डीआरजी को सफलता मिली है.

Naxal weapons seized in Bijapur
बीजापुर में नक्सलियों का हथियार बरामद (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 29, 2026 at 7:38 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बीजापुर: नक्सलवाद खात्मे के बाद बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बासागुड़ा थाना क्षेत्र के पेगड़ापल्ली जंगल से पुलिस को भारी मात्रा नक्सल डंप मिला है. बीजापुर पुलिस और डीआरजी के जवानों ने यह संयुक्त कार्रवाई की जिसमें यह सफलता मिली है. जवानों ने एक नक्सली को भी पकड़ा है. सुरक्षाबलों को बीजीएल लांचर समेत कई गोला बारूद मिला है. इसमें 18 बीजीएल सेल, 12 तीर बम, हैंड ग्रेनेड और जिंदा कारतूस शामिल है.

नक्सली बोगम लखमू गिरफ्तार

विस्फोटकों के साथ बीजापुर पुलिस ने एक नक्सली को भी गिरफ्तार किया है. नक्सली का नाम बोगम लखमू है. उसके पास से पुलिस को कैश भी मिला है. पूछताछ में आरोपी ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के चिन्नागेलूर DAKMS सदस्य के रूप में कार्य करने की बात स्वीकार की है. उसने बताया कि वह नक्सलियों की सामग्री और विस्फोटक ले जाने का काम करता है.

जानिए नक्सली से क्या क्या हुआ बरामद ?

  • 50 हजार रुपये नगद
  • एक बीजीएल लॉन्चर
  • 18 बीजीएल सेल
  • 12 तीर बम
  • एक हैंड ग्रेनेड
  • थ्री नॉट थ्री के 15 जिंदा राउंड
  • 31 बीजीएल कार्टिज
  • एक इंसास खाली मैगजीन
  • बिजली वायर
  • तीन राउंड चार्जर
  • एक ईमीटर लीड

बीजापुर में एंटी नक्सल ऑपरेशन और सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान सफलता हाथ लगी है. हमने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है. उसे कोर्ट में पेश किया गया है. अदालत ने नक्सली को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है- उमेश प्रसाद गुप्ता, एसपी, बीजापुर

गिरफ्त में आए नक्सली की उम्र 29 साल है. वह नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने का काम करता था. माओवादियों तक हथियार पहुंचाया करता था. इस बात को नक्सली ने स्वीकार किया है.

क्या नक्सली कर रहे थे पैंगोलिन शल्क की तस्करी, कांकेर में माओवादी डंप से मिले चौंकाने वाले सामान

पूर्व नक्सली बना रहे राखियां, हुनर से आत्मनिर्भरता की नई राह