ETV Bharat / state

नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में वित्तीय गड़बड़ी को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दायर करेंगे छात्र, ऑडिट रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

एनपीयू में वित्तीय गड़बड़ी को लेकर छात्रों ने हाईकोर्ट में पीआईएल दायर करने का निर्णय लिया है. नीरज कुमार की रिपोर्ट.

Financial Irregularities in NPU
प्रेस वार्ता के दौरान छात्र संगठन के सदस्य. (फोटो-ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 30, 2026 at 3:41 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पलामूः नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में कथित वित्तीय गड़बड़ी के मामले में छात्र हाईकोर्ट में पीआईएल दायर करेंगे. छात्र संगठन ऑल पलामू स्टूडेंट यूनियन और एनएसयूआई पिछले तीन दिनों से यूनिवर्सिटी में हुई कथित वित्तीय गड़बड़ी को लेकर मुखर हैं. छात्र संगठन ने सूचना के अधिकार कानून के तहत यूनिवर्सिटी की ऑडिट रिपोर्ट निकाली है. इस ऑडिट रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, अब तक यूनिवर्सिटी में एसी और मोबाइल की खरीद, गोपनीय छपाई से लेकर वित्तीय गड़बड़ी की जानकारी छात्र संगठनों से जुड़े सदस्यों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को उपलब्ध करवाई गई है. अब छात्र यूनिवर्सिटी में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर हाईकोर्ट में पीआईएल दायर करने की तैयारी में हैं.

इस संबंध में ऑल पलामू स्टूडेंट यूनियन (आपसू) के राहुल दुबे ने बताया कि छात्र यूनिवर्सिटी में हुई वित्तीय गड़बड़ी के मामले में पीआईएल दायर करेंगे. ऑडिट रिपोर्ट में कई गड़बड़ियों का जिक्र है. रिपोर्ट में साफ तौर पर लिखा गया कि सभी राशि वसूलने योग्य हैं. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर छात्र अब चुप नहीं बैठने वाले हैं. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है. सभी बिंदुओं का ध्यान में रखकर पीआईएल दायर करने का निर्णय लिया गया है.

नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी को लेकर छात्र पिछले तीन दिनों से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और प्रतिदिन एक वित्तीय गड़बड़ी की जानकारी मीडिया के समक्ष रख रहे हैं. नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी झारखंड का एक महत्वपूर्ण यूनिवर्सिटी है, जिसमें पलामू, गढ़वा और लातेहार के हजारों छात्र पढ़ाई करते हैं.