ETV Bharat / state

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के AI कोर्सेज क्यों हैं खास, जानिए

कॉलेज में नई डिग्री और प्रोफेशनल कोर्सेस की शुरूआत, एडमिशन भी शुरू.

Photo Credit; ETV Bharat
काशी विद्यापीठ में स्टूडेंट्स पढ़ेंगे पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ककहरा. (Photo Credit; ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : May 29, 2026 at 10:55 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ प्रोफेशनल कोर्सेज में एडमिशन शुरू हो चुका है. ऐसे में काशी विद्यापीठ में पहली बार एक ऐसे कोर्स को ऐड-ऑन किया गया है जिसकी खूब डिमांड है. राजभवन के निर्देशों के बाद बच्चों को कुछ अलग और यूनिक कोर्सेज पढ़ाने के उद्देश्य से पोस्ट ग्रेजुएट लेवल पर इस कोर्स को डिजाइन किया गया है. कोर्स के बारे में आइए जानते हैं...

यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि नए सत्र से नए कोर्स स्टार्ट करने जा रहे हैं, जो सरकार के निर्देश के मुताबिक है. राज्यपाल भी प्रोफेशनल कोर्सेज पर ज्यादा फोकस करने की बात कहती हैं, डेवलपमेंट कोर्स पर ज्यादा फोकस हो, ताकि बच्चा जब पढ़कर निकले तो उसके पास कुछ ऐसी स्किल हो ताकि वह सेल्फ एंप्लॉयमेंट की तरफ जा सके. इसलिए पहले 25 से ज्यादा स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम थे. अब उसको बढ़ाकर लगभग 33 के आसपास कर दिया गया है. बता दें, इन कोर्स को छात्रों के UG और PG के साथ ही वह चुन सकते हैं.

उन्होंने बताया कि इसमें हमने स्किल डेवलपमेंट को ग्रुप वाइज डिवाइड किया है. 11 ग्रुपो में इसको A, B, C, D अलग-अलग श्रेणी में रखा गया है. हर ग्रुप में 3 पाठ्यक्रमों को रखा गया है, क्योंकि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस समय दौर चल रहा है और इस पर हर कोई ध्यान दे रहा है. साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस एजुकेशन भी प्रमोट की जा रही है. ताकि स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी में AI का ज्ञान भी ले सकें.

रजिस्ट्रार ने बताया कि इसका नाम इंट्रोडक्शन टू बेसिक टू एआई रखा गया है. आगे इसे और भी बड़े लेवल पर तैयार किया जाएगा. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बच्चों तक पहुंचाने में बहुत ज्यादा भूमिका देख रहे हैं. बता 31 मई इसके लिए लास्ट डेट निर्धारित की गई है, एडमिशन के लिए आगे तारीख को बढ़ाया भी जा सकता है.

किसी एक ग्रुप को करना होगा, सिलेक्ट जिसमें मिलेंगे 3 कोर्स-

ग्रुप 01: साइकोलॉजिकल टेस्टिंग, बेसिक ऑफ म्यूजिक थेरेपी, लीडरशिप एंड टीम बिल्डिंग

ग्रुप 2: फोटोग्राफी, ड्रामा, इंट्रोडक्शन ऑफ़ राग और ताल

ग्रुप 3: डाटा एनालिसिस, स्टैटिकल एनालिसिस थ्रू एसपीएसएस, इंट्रोडक्शन टू बेसिक ऑफ एआई

ग्रुप 4: एलिमेंट्स ऑफ स्केचिंग एंड एप्रीअल मर्चेंडाइजिंग, पैटर्न मेकिंग एंड स्विंग टेक्नोलॉजी, इंट्रोडक्शन टू हैंडलूम साइंस

ग्रुप 5: व्यावसायिक हिंदी लेखन, हिंदी भाषा लेखन कौशल और तकनीक, इंग्लिश फॉर प्रोफेशनल्स

ग्रुप 6: लोकल सेल्फ गवर्नेंस, प्रपोजल राइटिंग फॉर इंपीरियल रिसर्च, फाइनेंशियल लिटरेसी एंड डिजिटल ट्रांजिशन

ग्रुप 7: ई टैक्सेशन, मार्केटिंग एंड सेल्समैनशिप, एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट

ग्रुप 8: मोबाइल जर्नलिज्म, कंटेंट राइटिंग फॉर वेब एंड ब्लॉक, स्क्रिप्ट राइटिंग रेडियो टीवी और डिजिटल मीडिया

ग्रुप 9: वॉलंटरी एक्शन एंड एनजीओ मैनेजमेंट, गांधीइन डाइमेंशन ऑफ कंस्ट्रक्टिव स्किल्स, प्रोजेक्ट प्रपोजल राइटिंग एंड फंड रायसिंग

ग्रुप 10: बेसिक रशियन फ्रेंच लैंग्वेज, कॉमन रशियन फ्रेंच लैंग्वेज, एडवांस रशियन फ्रेंच लैंग्वेज

ग्रुप 11: हुमन बिहेवियर एंड ह्यूमन प्रैक्टिस इन इंडियन नॉलेज सिस्टम, ह्यूमन वैल्यूज, लॉजिकल रीजनिंग एंड क्रिटिकल थिंकिंग.

ये भी पढ़ें: BHU एग्जीक्यूटिव काउंसिल का फैसला, कर्मचारियों का नियमितीकरण, 1 माह बाद प्रमोशन को हरी झंडी