ETV Bharat / state

'मेरी फीलिंग्स कोई नहीं समझ रहा', दोस्ती टूटने के गम में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या

​जोधपुर के बालेसर में 10वीं के छात्र ने दोस्ती टूटने के तनाव में स्कूल परिसर में आत्महत्या कर ली.

बालेसर थाना
बालेसर थाना (फोटो ईटीवी भारत जयपुर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : May 12, 2026 at 8:54 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

​जोधपुर : जिले के बालेसर थाना क्षेत्र के जियाबेरी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने दोस्त से बातचीत बंद होने के सदमे में आत्महत्या कर ली. थानाधिकारी मूल सिंह ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या के लिए कोई केस दर्ज नहीं किया है. छात्र के पास मिले नोट की जांच कर रहे हैं.

स्कूल परिसर में मिला शव : 17 वर्षीय छात्र रविवार देर शाम अपने ही स्कूल के परिसर में मृत अवस्था में मिला. ग्रामीणों ने जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. घटनास्थल का मंजर देख पुलिस भी हैरान रह गई. मृतक छात्र के हाथ पर उसके एक नाबालिग दोस्त की फोटो चिपकी हुई थी. तलाशी के दौरान उसकी जेब से एक नोट भी बरामद हुआ. बालेसर थानाधिकारी मूल सिंह ने बताया कि छात्र अपने दोस्त से बातचीत न होने के कारण गहरे मानसिक अवसाद में था.

इसे भी पढ़ें: बूंदी: JEE की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या, शादी में गए थे परिजन, पोस्टमार्टम कराने से इनकार

मृतक छात्र ने अपने आखिरी खत में लिखा, "भैया, मुझे दुनिया में आपके अलावा कोई नहीं चाहिए. आप मुझसे बात क्यों नहीं करते? मैं आपके बिना नहीं रह सकता." उसने सोशल मीडिया के दौर में अपने अकेलेपन का जिक्र करते हुए लिखा कि इंस्टाग्राम पर 'सैड स्टोरी' लगाने का भी कोई फायदा नहीं है, क्योंकि कोई उसकी भावनाओं को नहीं समझ पा रहा है. उसने अपनी पुरानी दोस्ती के दिनों को याद करते हुए भावुक बातें लिखीं. ​पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों ने किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं करवाया है.