ETV Bharat / state

'दुष्कर्म के बाद मर्डर' बिहार में मौसी के घर शादी में गई छात्रा की लाश मिलने पर बोले परिजन

परिजनों का आरोप है कि मौसी की हल्दी और मेहंदी की रस्म के बाद कुछ लड़कों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. पढ़ें

girl body found in Supaul
सुपौल में छात्रा की शव (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 24, 2026 at 2:43 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सुपौल: बिहार के सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. मृतका बीए की छात्रा थी. वह नानी के घर रहकर पढ़ाई करती थी. रविवार की रात वह ननिहाल में ही चचेरी मौसी की सोमवार को होने वाली शादी से पूहले हल्दी-मेहंदी की रस्म में भाग लेने गई थी. जिसकी लाश शीशम के पेड़ से लटकती मिली.

पेड़ से लटका मिला शव: परिजनों ने बताया कि मटकोर के बाद युवती घर नहीं पहुंची. वहीं उसका शव घर के पीछे स्थित बगान के एक पेड़ में दुपट्टे के सहारे लटका मिला. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक युवती किशनपुर थाना क्षेत्र की निवासी थी. जो नाना के यहां ननिहाल में ही रहकर पढ़ाई करती थी.

इस रस्म के बाद हुई लापता: परिजनों ने बताया कि युवती रविवार रात अपनी चचेरी मौसी के मटकोर में गई थी. वहां से लौटने के बाद घर के पड़ोस में बने पंडाल में हल्दी-मेहंदी की रस्म में भी वो शामिल हुई थी. कुछ देर बाद वो हैंडपंप पर हाथ धोने गई और तब से लापता थी.

बागान मेंमिला शव: काफी खोजबीन के बाद युवती की नानी, छोटा भाई और अन्य लोग पास के बागान में गए. वहां उन्होंने देखा कि दुपट्टा से शीशम के पेड़ से वह लटकी हुई थी. जिसके बाद परिजनों ने उसे नीचे उतारा और अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों ने लगाया बड़ा आरोप: परिजनों ने आरोप लगाया कि युवती की हत्या कर लाश को पेड़ से लटका दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सोमवार को फोरेंसिक टीम, साइबर थाना की टीम और जिला डीआईयू टीम स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची और मामले की जांच की. वहीं घटना स्थल से सैंपल लिया गया.

"पड़ोस के कुछ युवकों ने युवती का हैंडपंप के पास से अपहरण कर बगान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है. साक्ष्य मिटाने की नीयत से उसकी हत्या कर दी गई है और पेड़ से दुपट्टे के सहारे लटका दिया गया है."-मृतका के परिजन

क्या कहती है पुलिस: मामले को लेकर एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि अस्पताल से खबर आई थी एक युवती की लाश मिली है. हम लोगों की टीम उस पर जांच कर रही है. एफएसएल और टेक्निकल की टीम भी आई है. मामले की जांच की जा रही है. एसडीपीओ ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी. मृतका के साथ दुष्कर्म होने की आशंका की बात पर एसडीपीओ ने कहा कि एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हत्या है या आत्महत्या इसकी जानकारी मिल सकती है.

"अस्पताल से युवती के शव की सूचना मिली थी. मामले की जांच की जा रही है. एफएसएल और टेक्निकल टीम भी जांच में जुटी है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. दुष्कर्म की आशंका के संबंध में एफएसएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है."-विभाष कुमार, एसडीपीओ

ये भी पढ़ें-

बिहार में 18 साल की लड़की का बोरे में बंद मिला शव, अप्रैल में होनी थी शादी

स्कूल के क्लासरूम में मिला युवक का शव, दरभंगा में जीजा बोले- 'मारकर टांग दिया'

'मेरे से नहीं होगा अब..' CBSE की परीक्षा के प्रेशर में छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम