हरियाणा में आज करवट लेगा मौसम, तेज रफ्तार से चलेगी हवाएं, फरीदाबाद में सबसे ज्यादा टेंपरेचर रिकॉर्ड
हरियाणा में आज से शीतलहर चलेगी और पश्चिमी विक्षोभ का असर दो दिनों तक रहेगा. जानें आगे कैसा रहने वाला है मौसम


Published : February 6, 2026 at 7:27 AM IST
चंडीगढ़: हरियाणा में आज से मौसम का मिजाज बदल जाएगा और राज्य में शीतलहर का अटैक होगा. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शुक्रवार से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे रहा है. राज्य में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा. जिसके चलते कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी.
फरीदाबाद में चढ़ा पारा: प्रदेश में दिन के समय तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. जिसके चलते राज्य में अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. जिससे लोगों को दिन के समय ठंड से थोड़ी राहत मिली है. बीते दो दिनों में सबसे ज्यादा तापमान फरीदाबाद का दर्ज किया गया. जहां पारा 24.1 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं, हिसार और भिवानी में पारा 23.0 डिग्री दर्ज किया गया है.
Observed #Maximum #Temperature over #Punjab, #Haryana & #Chandigarh dated 05-02-26 pic.twitter.com/GYWMxlL35Z
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) February 5, 2026
पश्चिमी विक्षोभ का असर: मौसम विभाग के मुताबिक, 10 फरवरी तक दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव पड़ेगा और 6-7 फरवरी को बादल छाए रहेंगे. तेज रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है. वहीं, 9 फरवरी की रात दूसरा पश्चिमी विक्षोभ असर दिखाएगा. जिसके चलते 10 फरवरी को राज्य में बादल और कहीं पर तेज हवाएं चलेंगी. साथ ही गरज और चमक के साथ हल्की बारिश के आसार हैं. इसके कारण रात के टेंपरेचर में गिरावट की संभावना है.
चंडीगढ़ वेदर रिपोर्ट: चंडीगढ़ में कल, गुरुवार शाम के समय से ही शीतलहर चलनी शुरू हो चुकी हैं. वहीं, आने वाले दो दिनों तक शीतलहर चलेगी. दिन के समय तेज धूप खिलेगी. लेकिन शीतलहरों के चलने से सर्दी का एहसास बना रहेगा. अब दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी. हालांकि पीक सर्दी का सीजन निकल चुका है. मौसम विभाग के मुताबिक, 11 फरवरी तक मौसम एकदम साफ रहने वाला है. गुरुवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री दर्ज किया गया. जो कि गर्मी के मौसम का एहसास कराने वाला रहा. हालांकि शाम के समय से शीतलहरों के चलने से तापमान में गिरावट भी देखी गई और सर्दी का एहसास बना रहा.
ये भी पढ़ें: हरियाणा में फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और शीतलहर से लुढ़केगा पारा, जानें आज के मौसम का हाल

