ETV Bharat / state

20 मई को हड़ताल का ऐलान, लटक सकते हैं मेडिकल स्टोर्स पर ताले

हड़ताल का ऐलान अखिल भारतीय औषधि विक्रेता संगठन की ओर से किया गया है.

CHEMIST DRUGGIST ASSOCIATION
लटक सकते हैं मेडिकल स्टोर्स पर ताले (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 14, 2026 at 8:04 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

खैरागढ़: अखिल भारतीय औषधि विक्रेता संगठन की ओर से 20 मई को देशभर में हड़ताल का ऐलान किया गया है. हड़ताल का समर्थन खैरागढ़ के दवा विक्रेताओं ने भी किया है. अगर अखिल भारतीय औषधि विक्रेता संगठन की मांगें नहीं मानी जाती हैं तो हड़ताल होना तय है. जिला दवा विक्रेता संघ ने प्रशासन को अग्रिम सूचना देते हुए कहा है कि राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर जिले में भी एक दिवसीय दवा व्यापार बंद रखा जाएगा. इस फैसले से जिले के मेडिकल स्टोर्स, दवा वितरक और फार्मा सप्लाई चेन प्रभावित होने की संभावना है.

20 मई को लटक सकते हैं मेडिकल स्टोर्स पर ताले

जिला दवा विक्रेता संघ ने बताया कि यह बंद केवल व्यापारिक हितों के लिए नहीं बल्कि औषधि व्यवस्था और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर होगा. संगठन की ओर से दावा किया गया है कि देश भर में 12 लाख 40 हजार से अधिक केमिस्ट और दवा विक्रेता हैं. अगर हड़ताल हुआ तो ये सभी इस आंदोलन में जुड़ेंगे.

संघ की चेतावनी

संघ का कहना है कि लंबे वक्त से केंद्र और राज्य सरकारों के सामने दवा व्यापार से संबंधित कई मांगें रखी गई. पर अब तक ठोस समाधान नहीं निकाला गया. जिसकी वजह से उनको काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. आर्थिक मोर्चे पर वो पिछड़ते जा रहे हैं.

यह बंद केवल व्यापारिक हितों के लिए नहीं बल्कि औषधि व्यवस्था और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर है. लंबे समय से केंद्र और राज्य सरकारों के समक्ष दवा व्यापार से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया है. इससे न केवल व्यापारियों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है, बल्कि लाखों परिवारों की आजीविका पर भी असर पड़ रहा है: नवीन जैन, सचिव दवा विक्रेता संघ खैरागढ़

सरकार से समाधान निकालने की मांग

दवा व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी लंबित समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए. इसके साथ ही संबंधित स्तर पर हस्तक्षेप कर समाधान की दिशा में काम किया जाए. दवा विक्रेता संघ का कहना है कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो भविष्य में आंदोलन और बड़ा रूप दिया जाएगा. 20 मई को अगर दवा दुकानें बंद होती हैं तो उसका सीधा असर मरीजों और आम लोगों पर पड़ेगा.

टैक्स लेंगे पूरा लेकिन पानी देने का वादा अधूरा, बूंद-बूंद पानी को तरसते वार्डवासी

खैरागढ़ के नक्सल प्रभावित सरोधी में अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, पेड़ के नीचे लगाई चौपाल

खैरागढ़ में किसान ने धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक पर लगाया गंभीर आरोप, कहा-मांगा गया हमसे पैसा