होली पर बालोद में सख्त सुरक्षा, हुड़दंगियों की खैर नहीं, चप्पे चप्पे पर जवान तैनात
बालोद में होली पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. शहर से गांव तक सिक्योरिटी टाइट है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : March 3, 2026 at 10:50 PM IST
बालोद: होली के पर्व पर बालोद पुलिस ने सख्त तैयारी कर ली है. होली के पर्व में हुडदंगियों पर पुलिस विभाग की गाड़ी निगरानी है. पूरे जिले में चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है. पुलिस ने जिले के सभी शहरों और ग्रामीण अंचलों में फ्लैग मार्च किया है. होली के दिन सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस के जवान गांव गांव और शहर में हुड़दंगियों पर नजर रखेगी. इसके लिए पुलिस सीसीटीवी की मदद लेगी. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने इस बात की जानकारी दी है.
कानून से खिलवाड़ नहीं होगी बर्दाश्त
बालोद एएसपी मोनिका ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने साफ कर दिया है कि अगर कोई कानून अपने हाथ में लेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा कि 300 जवानों की तैनाती पहले ही की जा चुकी है. सबको उनका प्वाइंट दिया जा चुका है और पेट्रोलिंग टीम हर जगह गस्त कर रही है. कंट्रोल रूम और बीट के हिसाब से जो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं उसके माध्यम से भी निगरानी की जा रही है. उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र में मुख्यालय में बैठकर निगरानी करेंगे.
"सुरक्षित रहकर होली खेलिए"
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने मीडिया के जरिए लोगों से अपील की है कि सुरक्षित रहकर होली खेलिए. किसी को जबरदस्ती रंग न लगाएं. होली में फूहड़ता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ड्यूटी पर तैनात जवानों को कहा गया है कि अगर कहीं पर भी आपत्तिजनक की स्थितियां निर्मित होती है तो तुरंत संबंधित थाने में सूचना दें. जिसके बाद तुरंत एक्शन लिया जा सकेगा.

